बेसन से बनती हैं ये 3 सब्जियां, इसे मजे से खाएं और फायदे पाएं

हमारे घरों में बेसन का इस्तेमाल पूरे साल किया जाता है, यह किचन का अहम हिस्सा है। बेसन ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसमें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे भी हैं। काले चने को पीसकर बेसन बनाया जाता है और अगर आप वेजिटेरियन हैं तो यह आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। क्योंकि बेसन में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। और अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो ये आपके लिए सोने पर सुहागा वाली बात है। बेसन ना सिर्फ त्वचा और ब्यूटी के लिए बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो बेसन आपकी इस समस्या को दूर करेगा, क्योंकि बेसन वजन कम करने में मददगार होता है। बेसन से कोलेस्ट्रोल कम होता है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर तक से बचाव में यह फायदेमंद है। बेसन से कई तरह की सब्जियां बनती हैं और इसका नाम आते ही पकौड़ो की याद आ जाती है। आज हम आपको बेसन से बनाने वाली सब्जियों के बारे में बताएंगे। इन्हें बनाना बहुत आसान है।
इसे जरूर पढ़ें: दही का मजा दोगुना करना है तो इन 9 तरीकों से बनाएं रायता
पतोड़ की सब्जी
पतोड़ की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:
- बेसन- 1 कप
- दही- 1 कप
- हींग- चुटकीभर
- छाछ- 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर- ½ टेबल स्पून
- हल्दी- ½ टेबल स्पून
- मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर-1 टेबल स्पून
- कसूरी मैथी- 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला- ½ टेबल स्पून
- भुना जीरा- ½ टेबल स्पून
- अदरक का पेस्ट- 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च- 3-4
- लहसुन का पेस्ट- 1 टेबल स्पून
- प्याज- 2
- टमाटर- 1
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- अंदाजानुसार
पतोड़ की सब्जी बनाने का तरीका:
- सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें। अब बेसन को छान लें और उसमें छाछ डालें और अच्छे से मिला लें। इस घोल में पानी डालें और लाल मिर्च, हींग और नमक मिलाएं।
- अब कड़ाई को तेज आंच में रखें और उसमें तेल डालें, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बेसन के इस मिश्रण को डालें। इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक चलाये। फिर इसे ढककर थोड़ी देर के लिए ठंडा होने को रख दें।
- एक प्लेट लें और उसमें तेल लगाए और बेसन के इस मिश्रण को उसपर फैला दें। ठंडा होने पर चोकोर आकार में काट लें। आपकी पतोड़ तैयार है।
- अब इस पतोड़ की सब्जी बनाएंगे, इसके लिए एक कड़ाई में तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा, अदरक और लहसुन का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- अब उसमें प्याज डालें और फ्राई करें, जब प्याज फ्राई हो जाए तो इसमें टमाटर डालें और धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें कसूरी मैथी, गरम मसाला, हल्दी, मिर्ची पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं और फ्राई करें।
- जब मसाले फ्राई हो जाए तो इसमें दही मिलाएं और उबाल आने पर नमक मिलाएं। अब इसमें बने हुए पतोड़ डालें और पकने दें। पतोड़ की सब्जी तैयार है इसे आप क्रीम से गार्निश करें और प्लेट में सर्व करें।
पतोड़ी का रायता
पतोड़ी का रायता बनाने के लिए सामग्री:
- दही- 2 कप
- पितोड़- ½ कप
- काली मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्पून
- भुना जीरा पाउडर- 1 टेबल स्पून
- पुदीना- 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च- 2-3
- शुगर- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
पतोड़ी का रायता बनाने का तरीका:
- सबसे पहले पुदीने को पीस लें। साथ ही, जीरे को भुन लें। फिर दही को अच्छी तरह फैट लें और उसमें शुगर, हरी मिर्च, पुदीना, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक को मिलाएं।
- अब इसमें बने ह़ए पितोड़ी डालें, आपका पतोड़ी का रायता तैयार हैं, इसे आप हरे धनिये के साथ गार्निश कर सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें: गोलगप्पे के लिए घर पर कैसे बनाएं 5 तरीके का पानी
बेसन और अरबी के पत्ते के पकौड़े
बेसन और अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री:
- बेसन- 1 कप
- अरबी के पत्ते- 2-3
- हरी मिर्च- 2-3
- अजवायन- ½ टेबल स्पून
- हींग- चुटकीभर
- लाल मिर्च पाउडर- ½ टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
बेसन और अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने का तरीका:
- अरबी के पत्तों को अच्छे से धो लें और और छोटे-छोटे आकार में काट लें और इसे एक कटोरी में डालें।
- अब उसमें बेसन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, कटी हुई हरी मिर्च और नमक मिलाएं और पानी डालकर पकौड़े के लिए धोल बना लें।
- एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें पकौड़े के लिए बनाए गए धोल को डालकर ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। बेसन और अरबी के पत्ते के पकौड़े तैयार हैं।
Photo courtesy- (YouTube, Simi's Chatkara - WordPress.com, Everyday Veg Cooking, usha chandra, Sybaritica & yummy delight for u)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।