Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:48 AM IST

Veg Frankie Recipe: इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं वेज फ्रैंकी और खाने का लें पूरा मजा

वेज फ्रैंकी बनाने का आसान तरीका आज हम आपको साथ शेयर करने वाले हैं।  
Updated:- 2024-03-26, 16:57 IST
Veg Frankie Recipe cooking tips

वेज फ्रैंकी खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी अपने बच्चों को कुछ खास लंच में देना चाहती हैं, तो आपको उन्हें वेज फ्रैंकी बनाकर एक बार जरूर खिलाना चाहिए। यह हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। ऐसे में बच्चों के लिए इसका सेवन करना अच्छा होता है। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है। जान लें इसे बनाने का तरीका।

बनाने का तरीका

eg frankie recipe street style

  • वेज फ्रैंकी बनाने के लिए आपको सबसे पहले सारी सब्जियों को कट कर लेना होगा।
  • पैन को चूल्हे पर चढ़ाएं   और उसमें  ऑयल  डालें ।
  • ऑयल के साथ ही आपको इसमें फिर मिर्ची और प्याज  को डाल देना है।
  • बाद में, इसमें लहसुन और पत्ता गोभी को डालकर लाल करें।
  • 1 मिनट भूनने के बाद इसे लाल करें।
  • इसके बाद, आपको इस मिश्रण में मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डालना होगा।
  • 2 मिनट पकाने के बाद, आपको गैस बंद कर देना है।

वेज फ्रैंकी Recipe Card

वेज फ्रैंकी को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। हेल्दी होने के साथ ही यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 5
Level: Low
Course: Others
Calories: 20
Cuisine: Chinese
Author: Manisha Verma

Ingredients

  • 1 कप पत्ता गोभी
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • 6 लहसुन की कलिया
  • 2 हरी मिर्ची
  • 1/2 कटोरी टोमेटो सॉस
  • 4 रोटी
  • 1 चम्मच मिर्ची
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वाद अनुसार नमक आवश्यकतानुसार ऑयल

Step

  1. Step 1:

    वेज फ्रैंकी बनाने के लिए आपको सबसे पहले सारी सब्जियों को काटना होगा।

  2. Step 2:

    इसके बाद सारी सब्जियों को भूनना होगा।

  3. Step 3:

    इसके बाद आपको रोटी बनानी होगी।

  4. Step 4:

    रोटी में सारी सब्जियों से बना मिश्रण डालें।

  5. Step 5:

    फिर इसे आप रेड चिली सॉस या सोया सॉस डाल कर खा सकती हैं।

  6. Step 6:

    इसका रोल बना दें इससे खाने में आसानी होगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-  गाय के दूध से घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्टी मिष्टी दोई, जानें अमेजिंग ट्रिक्स

रोटी बनाएं

  • इसके बाद आप चाहें,  तो आटे की रोटी बना सकती हैं।
  • इसके अलावा, आप चाहें  तो मैदा की भी रोटी बना सकती हैं।
  • जिस  मिश्रण को बनाया है उसे रोटी पर फैला दें।
  • इसके बाद, आप अपनी पसंद का रेड चिली सॉस या सोया सॉस डाल सकती हैं ।

इसे ज़रूर पढ़ें-  बची हुई चाशनी का कुछ इस तरह कर सकती हैं दुबारा उपयोग

वेज फ्रैंकी रोल बनकर तैयार हो चुका है। अब आप इसे अपने बच्चों को नाश्ते में दे सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसके मिश्रण को रखकर आप चाहें  तो सुबह के अलावा शाम के समय भी बना सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।