10 मिनट में बनाना सीखें स्पंजी रागी ढोकला, यह रही आसान रेसिपी

ढोकला बेसन से बनता है और ये खाने में जितनी चटपटा और तीखा होता है....कि इसका स्वाद ही हमारी जुबान पर पूरा दिन चढ़ा रहता है। ढोकला हल्का भी होता है और खाने में भी लाजवाब होता है और यह आसानी से भी पच जाता है। ढोकला बनाने के लिए आप जिस सामग्रियों की जरूरत होती है, जिसकी मदद से कुछ ही देर में ढोकला तैयार किया जा सकता है।
पर इन व्यंजनों से हमें सावन में परहेज करना पड़ता है, पर अगर आपसे कहा जाए की सावन के महीने में भी ढोकला का सेवन किया जा सकता है? तब आप क्या करेंगे... । जी हां, आज हम आपको रोगी ढोकला बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसका सेवन सावन के महीने में आसानी से किया जा सकता है। अगर आपको बनाना नहीं आता...तो आइए इस लेख में जानते हैं।
रागी ढोकला Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से तैयार करें रागी ढोकला।
Ingredients
- रागी का आटा- 1 कप
- सूजी- 1 कप
- दही- आधा कप (फेंटा हुआ)
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
- ईनो- आधा छोटा चम्मच
- करी पत्ता- 4
- सरसों के बीज- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 10 (बीच से कटी हुई)
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- 1 कप (कटा हुआ)
- तेल- आधा कप
Step
- Step 1:
रागी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।
- Step 2:
बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा चम्मच- ईनो और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 3:
अब कड़ाही में तेल डालकर सरसों के बीज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें।
- Step 4:
ढोकले की परात को एक बड़े बाउल में रखें और पानी डालकर भाप में पका लें।
- Step 5:
ढोकले के ऊपर डालकर चाकू की मदद से रागी का ढोकला काट लें।
- Step 6:
बस आपका रागी ढोकला तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है।
विधि

- रागी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। रागी का आटा और सूजी को छानकर एक बाउल में निकाल लें।
- बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा (बेकिंग सोडा से निपटाएं किचन से जुड़े ये काम), आधा चम्मच- ईनो और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर दही डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि आटे में गुठलियां न पड़ें।
इसे जरूर पढ़ें- सावन व्रत के लिए ये स्वादिष्ट रेसिपी, साबूदाना और सिंघाड़ा के अलावा बनाएं ये चीजें
- अगर पानी की जरूरत पड़ रही है, तो पानी का भी इस्तेमाल करें। पानी से आपका पेस्ट एकदम परफेक्ट बनेगा। इस दौरान ढोकला परात में तेल लगाकर रख लें।
- अब गैस पर कड़ाही गर्म करने के लिए रखें और तेल डालकर गर्म होने दें। इस दौरान हम पेस्ट को परात में डाल देंगे, ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए।
- जब तेल से धुंआ निकलने लगे, तो सरसों के बीज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें।
- तड़का लगने के बाद गैस बंद कर दें और ढोकले की परात को एक बड़े बाउल में रखें और पानी डालकर भाप में पका लें, ताकि आपका ढोकला एकदम परफेक्ट बनें।
- जब ढोकला बन जाए तो गैस बंद कर दें और लगाया गया तड़का ढोकले के ऊपर डालकर चाकू की मदद से रागी का ढोकला काट लें।
इसे जरूर पढ़ें- 5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं 'मग ढोकला', सीखें आसान रेसिपी
- बस आपका रागी ढोकला तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है। (बनाएं सत्तू से ये रेसिपीज) अगर आप चाहें तो ऊपर से चीनी भी डाल सकते हैं। इससे इसका स्वाद काफी अच्छा लगेगा।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।