घर पर इस तरह से तैयार करें मटर चोखा, जानें क्या है रेसिपी

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में मटर बहुत सस्ती हो जाती है। सीजनल सब्जी होने के कारण लोग इसे सर्दियों में बड़े चाव से खाते हैं। सर्दियों में हरी मटर कई सब्जियों की साथी बन जाती है, गोभी, आलू, पनीर सभी के साथ फिट बैठ जाती है। अगर आप आलू और बैंगन के चोखे खाकर बोर हो गए हैं, तो आज के रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए लाएं हैं, मटर से बने ये टेस्टी चोखे की रेसिपी। इस चोखे को आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं चोखा मटर की इस रेसिपी को बनाने का तरीका।
मटर का चोखा Recipe Card
मटर के सीजन में घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं मटर चोखा की रेसिपी
Ingredients
- हरी मटर- 1 कप तेल- 2 चम्मच जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच कटा हुआ प्याज- 1 लाल मिर्च - 4 कलियां लहसुन- 4 कलियां नींबू का रस- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल गरम कर लें।
- Step 2:
इसके बाद पैन में जीरा भूनें लें, जीरे को आप तब तक भूने जब तक उसका रंग ना बदल जाए।
- Step 3:
फिर पैन में प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- Step 4:
अब इसमें मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इन्हें भी भून लें।
- Step 5:
मसालों के भुन जाने के बाद पैन में मटर डाले और उसे अच्छे से पकाएं जब तक की मटर पूरी तरह नर्म न हो जाए।
- Step 6:
मटर पक जाने के बाद उसे आलू मैशर से मैश कर लें और उसमें गरम मसाला और नमक मिलाएं।
- Step 7:
अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
विधि-
- मटर का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल गरम कर लें। इसके बाद पैन में जीरा भूनें लें, जीरे को आप तब तक भूने जब तक उसका रंग ना बदल जाए। फिर पैन में प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- जब मसाले अच्छे से भुन जाएं तब इसमें मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इन्हें भी भून लें।
- अब इन मसालों के भुन जाने के बाद पैन में मटर डाले और उसे अच्छे से पकाएं जब तक की मटर पूरी तरह नर्म ना हो जाए।
इसे भी पढ़ें-सर्दियों में घर पर बनाएं गरमा गरम केसर बादाम दूध, जानें क्या है रेसिपी
- मटर पक जाने के बाद उसे आलू मैशर से मैश कर लें। फिर उसमें गरम मसाला और नमक मिलाएं। अब नींबू का रस और हरा धनिया डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका टेस्टी मटर चोखा बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप रोटी पूरी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
तो यह थी हमारी आज की रेसिपी, आप घर पर इस रेसिपी को बनाकर जरूर ट्राई करें और इसके स्वाद आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपको अगर हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- globalcpdn.com, wordpress.com and rachnacooks.in
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।