Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

इस मानसून में पति और बच्चों के लिए ऐसे बनाएं बटाटा वड़ा

मानसून के मौसम में आप अपने घर पर आसानी से बटाटा वड़ा बनाकर खाएं और अपने पति और बच्चों को भी खिलाएं। इसे कैसे बनाते हैं और बटाटा वड़ा बनाने के लिए घर पर क्या-क्या सामान चाहिए आइए आपको बताते हैं।
Updated:- 2018-10-31, 18:53 IST
batata vada recipe main

बटाटा वड़ा सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में खाया जाता है। आप अगर मुम्बई घूमने आ रही हैं तो आपको दिनभर हर दुकान पर बटाटा वड़ा खाने के लिए जरुर मिल जाएगा। बटाटा वड़ा महाराष्ट्र का सबसे पॉपुलर स्ट्रीटफूड है जो पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 

अगर आपको बटाटा वड़ा पसंद है तो आपको कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं है आप अपने घर पर आसानी से बटाटा वड़ा बना सकती हैं। इसे घर पर बनाने की ये आसान रेसिपी जान लें। बटाटा वड़ा घर पर बनाने के लिए आपको सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगेगा। वैसे मार्केट में बटाटा वड़ा महंगा मिलता है और अगर आप रेस्टोरेंट में बटाटा वड़ा खाने के लिए ऑर्डर करती हैं तो इसके लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं लेकिन अब आप कम खर्च में पेट भरकर बटाटा वड़ा अपने घर पर ही बनाकर खा सकती हैं। 

बटाटा वड़ा बनाने की सामग्री

  • 2 कप उबले , छिले और मसले हुए आलू
  • 1 टेबल-स्पून तेल
  • 2 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया
  • 2 टी-स्पून नींबू का रस
  • 2 टी-स्पून शक्कर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल , तलने के लिए

पतला घोल बनाने के लिए चाहिए

  • 1 कप बेसन
  • 1/4 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 टेबल-स्पून तेल
  • एक चुटकी हींग
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • नमक स्वादअनुसार

batata vada recipe ingredients

बटाटा वड़ा बनाने की विधि

एक चौड़े पॅन में तेल गरम करें, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया, नींबू का रस, आलू, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर ३ से ४ मिनट के लिए भुन लें।

आँच से हठाकर, ठंडा कर लें और 12 से 15 भाग में बांट लें। गोले बनाकर एक तरफ रख दें।

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, आलू के गोलो को बेसन के तैयार घोल में डुबोकर, थोड़े-थोड़े कर मध्यम आँच पर एनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।

तेल सोखने वाले कागज़ पर निकालकर, अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

Read more: ठहाकों के साथ जानिए इंडियन खाने की विदेशी कहानी

batata vada recipe

बटाटा वड़ा को आप पाव में भरकर भी खा सकती हैं। मुम्बई में वड़ा पाव बहुत ही पॉपुलर है। खासकर जब आप मानसून में बारिश के समय इसे गर्म चाय के साथ खाती हैं तो इससे ना सिर्फ आपका पेट भरता है बल्कि स्वाद भी आ जाता है। अगर आपका मन ब्रेड टोस्ट खाने का करे और साथ में पकौड़े भी मिल जाए ऐसा महसूस हो तो आप बिना कुथ सोचे वड़ा पाव खाएं आपकी दोनों इच्छाएं इसे खाने से पूरी हो जाएंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।