Holi Snack Recipes: होली पर खास बनाएं ये स्नैक रेसिपीज

Holi Special Snacks: होली के लिए कुछ चटपटे और स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने के लिए ये आप इन रेसिपीज को चुन सकती हैं।&nbsp; इन्हें बनाना भी आसान होगा और सबको ये रेसिपीज पसंद भी आएंगी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-15, 13:43 IST
best holi snack recipes

रंगों का त्यौहार इस 8 मार्च को पड़ रहा है। घरों में इसकी तैयारी पहले से ही होने लगती हैं। गुजिया, ठंडाई, पकौड़े तैयार कर लिए जाते हैं। किसी ऐसे त्यौहार में खाने की जितनी चीज़े बनी हो उतनी कम लगती हैं। लेकिन क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि होली पर कैसे स्नैक्स बनाने चाहिए? अरे तो आपकी मदद के लिए हाजिर हैं हम कुछ क्विक और आसानी से बनने वाली रेसिपीज लेकर जो आपको बहुत पसंद आएंगी। आइए इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ चटपटे और स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपीज जानते हैं।

स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा

stuffed bread curd vada

होली पर दही भल्ला जैसा स्ट्रीट-स्टाइल स्नैक्स लोकप्रिय रूप से खाए जाते हैं। यहां हम आपको इसकी ट्विस्टेड रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर बना सकते हैं। इसके लिए आपको दाल को पीसना नहीं पड़ेगा बस जरूरत होगी ब्रेड की।

सामग्री-

  • 10-12 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप दही
  • 1 कप पनीर, मैश किया हुआ
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 टेबल स्पून अनारदाना
  • 1 चम्मच मीठी चटनी
  • 1 चम्मच हरी चटनी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल

ब्रेड दही वड़ा कैसे बनाएं-

  • सभी स्लाइस के किनारों को काटकर भूरे भाग को हटा लें। इन्हें पानी में भिगोकर निचोड़ें और अलग रख दें।
  • एक कटोरी में मैश किया हुआ पनीर डालें और उसमें थोड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।
  • अब इसे ब्रेड के स्लाइस में भरकर गोल आकार में दबाकर रख लें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें ब्रेड के वड़े डालकर डीप फ्राई करें। उन्हें निकालकर अलग टिशू पेपर में रख दें।
  • अब दही में थोड़ा सा पानी डालकर उसे थोड़ा सा पतला कर लें। आपकी दही अच्छी तरह फेंटी हुई होनी चाहिए।
  • इसके बाद प्लेट में ब्रेड के वड़े रखें और ऊपर से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर और अनारदाना डालकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: इस बार त्यौहार पर बनाएं तंदूरी पनीर गुजिया, नोट करें रेसिपी

बेबी कॉर्न के पकौड़े

baby corn pakode

बेबी कॉर्न के पकौड़े नई और अलग रेसिपीज है जो आपके होली के रंग को और भी लाजवाब बना देगी। अब पकौड़े तो वैसे भी हम भारतीयों को बहुत पसंद होते हैं।

सामग्री-

  • 250 ग्राम बेबी कॉर्न
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 3 बड़े चम्मच मैदा
  • 3 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • मसाला पेस्ट के लिए: 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल

बेबी कॉर्न के पकौड़े कैसे बनाएं-

  • एक पैन में पानी को नमक के साथ उबाल लें और इसमें बेबी कॉर्न डालें। 3-4 मिनट के लिए इसे उबालें ताकि बेबी कॉर्न सॉफ्ट हो जाए।
  • अब एक बड़े कटोरे में मैदा, बेसन, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। थोड़ा- सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब एक दूसरे कटोरे में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और थोड़ा-सा तेल डालकर मिक्स कर लें।
  • इसमें बेबी कॉर्न डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके 10-15 मिनट के लिए रख दें। अब बेसन और मैदे वाले पेस्ट में ये कॉर्न मिला लें।
  • कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और बेबी कॉर्न डालकर तल लें। इसे टिशू पेपर में निकालकर ऊपर से चाट मसाला डालें और गर्मागर्म सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: कुछ टेस्टी बनाना है तो ट्राई करें कलरफुल मठरी की ये रेसिपीज

इन दोनों स्नैक्स को आप भी घर पर बना सकती हैं और अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं। इसी तरह और भी स्नैक्स की रेसिपी हम आपके लिए लाते रहेंगे।

अगर आप किसी स्पेशल स्नैक की रेसिपी जानना चाहते हैं तो हमें लिखकर भेजें। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।