बच्चों के लिए तैयार करें डोरा केक, यह रही आसान रेसिपी

बच्चों को कार्टून बहुत पसंद होता है, तो जरा सोचिए इसमें बनने वाले स्नैक्स लोगों को कितने पसंद होते होंगे। हम बात कर रहे हैं, डोरा केक की, जिसे खाने की चाव हर बच्चे में होती है। ऐसे में यह रेसिपी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-07, 12:31 IST
dora cake recipe for children in hindi

कुकीज, केक या चॉकलेट को लगभग सभी पसंद करते हैं, खासकर बच्चों को। बच्चे तो इसके दीवाने होते हैं, जिसका नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। कई बार तो बच्चे ऐसी चीजों की फरमाइश कर देते हैं, जिसे पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आजकल तो इंटरनेट पर कई ऐसी चीजें वायरल होने लगी हैं, जिसे घर पर बनाना आसान नहीं होता।

इन्हें बनाने में बहुत अधिक समय, मेहनत और बहुत सारी सामग्री की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर कोशिश की जाए, तो यह सब थोड़ा आसान हो सकता है। आप घर पर कार्टूनिस्ट रेसिपीज को भी बना सकते हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं डोरा केक की।   

डोरा केक Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें डोरा केक।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मैदा- 1 कप
  • चीनी- 2 कप
  • मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
  • शहद- 2 चम्मच
  • वनीला एसेंस- 1 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    घर पर डोरा केक बनाने के लिए एक बाउल में सभी सामग्रियों को तैयार करें।

  2. Step 2:

    अब हल्के हाथों से मिलाएं और दूध डालते रहें। दूध डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई गुठली न रहे।

  3. Step 3:

    अब एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें और तेल गर्म करें।

  4. Step 4:

    फैलाने के बाद 2 से 3 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं।

  5. Step 5:

    फिर इसे पलटें और दूसरी तरफ से पकाएं। फिर केक को ठंडा करने के लिए रख दें

  6. Step 6:

    ब केक ठंडे हो जाएं, तो बीच में चॉकलेट की कोटिंग करें।

  7. Step 7:

    अब केक को फ्रिज करें और फिर डोरा केक को सर्व करें।

डोरा केक को लेकर लोगों को लगता है कि यह इमेजिनेशन की दुनिया का एक हिस्सा है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो अपने बच्चों के लिए घर पर डोरा केक तैयार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं आसान रेसिपी-

विधि

dora cake doraemon

  • घर पर डोरा केक बनाने के लिए एक बाउल में सभी सामग्रियों को तैयार करें। एक मैदा, चीनी, मिल्क पाउडर, बेकिंग सोडा और बाकी सामग्रियों को भी डाल दें। 
  • अब हल्के हाथों से मिलाएं और दूध डालते रहें। दूध डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई गुठली न रहे और बैटर स्मूथ बने। इसके लिए बस मिश्रण को लगातार चलाना होगा।

इसे जरूर पढ़ें- HZ Food School- इस गलती की वजह से फटती है रुमाली रोटी, जानें और आजमाएं ये कुकिंग ट्रिक्स

  • घोल को तैयार करते वक्त बस इस वक्त का ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न बैटर ज्यादा पतला हो। अगर बैटर पतला होगा तो केक अच्छे नहीं बनेंगे। 
  • अब एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें। फिर हल्की आंच करें और पैन को तेल लगाकर गर्म करें। (ऐसे बनाएं 10 मिनट में केक) जब तेल गर्म होने लगे, तो बैटर को पैन में डालें और फैलाएं। 
  • फैलाने के बाद 2 से 3 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं। फिर इसे पलटें और दूसरी तरफ से पकाएं। ऐसे ही सारे घोल से केल तैयार कर लें।

इसे जरूर पढ़ें-  ब्रेकफास्ट होगा और भी ज्यादा हेल्दी जब खाएंगे ये चीला

  • फिर केक को ठंडा करने के लिए रख दें और जब केक ठंडे हो जाएं, तो बीच में चॉकलेट की कोटिंग करें और ऊपर एक केक रखकर केक बना लें।
  • अब केक को फ्रिज करें और फिर डोरा केक को सर्व करें। यकीनन आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगा।   

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।