Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:40 AM IST

रातभर फ्रिज में रखे आटे की नहीं बनानी चाहिए रोटियां, जानें वजह

कुछ महिलाएं सुबह रोटी बनाने के लिए रात को ही आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देती हैं। जबकि ये रातभर फ्रिज में रखे आटे से कभी भी सुबह रोटी नहीं बनानी चाहिए। जानें वजह। 
Updated:- 2021-11-15, 19:14 IST
basi aate ki gol roti main

शहरीकरण के इस दौर में पति-पत्नी दोनों काम करते हैं। इसलिए पत्नियों को सुबह ब्रेकफास्ट बनाने का समय नहीं मिलता है। ऐसे में अधिकतर पत्नियां सुबह ब्रेकफास्ट में रोटियां बनाने के लिए रात को ही आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रातभर फ्रिज में रखे आटे की सुबह रोटियां नहीं बनानी चाहिए।

जी हां, बासी आटे की रोटियां नहीं बनानी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए नुसानदायक होती हैं। आज इस आर्टिकल में इनके नुकसानों के ही बारे में जानते हैं।

फर्मेंटेशन की प्रक्रिया- गीले आटे में फर्मेंटेशन की क्रिया जल्दी शुरू हो जाती है। इसलिए इस आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बनी रोटियां पेट की बीमारियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

पेट में होता है दर्द

बासी आटे से बनी रोटियां बासी रोटी के समान ही होती हैं और इससे वे नुकसान ही होते हैं जो बासी रोटियों को खाने से होते हैं। खासकर पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें:विंटर में कुछ अच्छा खाने का है मन तो ट्राई करें यह रेसिपीज

होती है कब्ज की समस्या

basi aate ki gol roti inside

गेहूं का आटाएक मोटा अनाज होता है जिसको पेट में डाइजेस्ट होने में काफी समय लग जाता है। इसलिए कब्ज के मरीजों को रोटियां खाने के लिए मना किया जाता है। ऐसे में बासी आटे की रोटी खाने से सामान्य लोगों को भी कब्ज की समस्या हो जाती है।

शास्त्रों के अनुसार

शास्त्रों में भी बासी आटे की रोटी नहीं खाने का उल्लेख किया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि बासी आटा एक पिंड के समान होता है जो की नकारात्मक शक्तियों का घर बनता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि बासी भोजन भूत का भोजन होता है। तब भूत-प्रेत इस पिंड का भक्षण करने के लिए घर में आना शुरू हो जाते हैं। जिन परिवारों में इस तरह कि आदत होती है वहां हर कोई हमेशा बीमार रहता है। इसलिए कभी भी भूलकर भी फ्रिज में रखे आटे की रोटियां नहीं बनानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:नॉन स्टिक पैन में कभी नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें

वैज्ञानिकों के अनुसार

basi aate ki gol roti inside

वैज्ञानिकों के अनुसार भी बासी आटे की रोटियां नहीं बाननी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार आटे को गूंथने के बाद उसका इस्तेमाल जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। क्योंकि इसमें एक घंटे के बाद ही ऐसे रासायनिक बदलाव आने लगते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में जब इस तरह के आटे से रोटी बनाकर खाई जाती हैं तो बीमार पड़ना स्वभाविक ही है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।