Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

ओणम पर्व पर बड़े शौक से खाई जाती हैं ये डिशेज, ट्राई करें ये रेसिपीज 

ओणम दक्षिण भारत का बहुत ही खास त्योहार है। इसे केरल और तमिलनाडु राज्य में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसकी शान को बढ़ाने के लिए कई तरह की डिशेज भी बनाई जाती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-06, 15:39 IST
dishes to include to your onam thali

हिन्दुस्तान में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं। यकीनन उनकी मान्यता भी अलग ही होती हैं जैसे दक्षिण भारत में एक त्योहार है, जिसे बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। आज से इस त्योहार की शुरुआत हो गई है और यह 15 सितंबर तक जारी रहेगा। वैसे यह त्योहार खास तौर पर केरलवासियों द्वारा मनाया जाता हैं। 

वहीं, इस त्योहार की कई महिमा होती है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस दौरान नहा धोकर पूजा करना और ढेर सारे व्यंजन बनाने का रिवाज है। अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन की तलाश में हैं, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है। हम आपके साथ कुछ ऐसे व्यंजन साझा कर रहे हैं, जिसे सर्व कर सकते हैं। 

मट्टा राइस (Matta Rice)

Matta Rice

ओणम फेस्टिवल पर मट्टा राइस को बनाने का रिवाज काफी पुराना है। इससे केरल या पझनजी के विशेष चावल के रूप में जाना जाता है। यह खास तरह का चावल थोड़ा मोटा होता है, जिसका स्वाद भी थोड़ा मोटा होता है। इसका रंग हल्का गुलाबी या लाल होता है और यह अपने स्वाद के लिए जाने जाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- चंद्रकला मिठाई से पूरा कीजिए तीज का व्रत, जानें बिहार की खास रेसिपी

यही वजह है कि ओणम फेस्टिवल में इससे खास डिशेज बनाई जाती है। कई लोग मटर की सब्जी, सांभर, करी और अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ परोसा जाता है। अगर आप अपने फेस्टिवल को खास बनाना चाहते हैं, तो इसकी खीर भी बनाकर सर्व कर सकते हैं। 

परिप्पू करी (Parippu Curry) 

Parippu Curry

अगर आप डिनर में कुछ डिफरेंट तलाश रहे हैं, तो परिप्पू करी को भी तैयार कर सकते हैं। परिप्पू करी जिसे सिंपल भाषा में मूंग दाल की करी कहा जाता है। यह करी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, जिसमें केरल का तड़का लगाया जाता है। इसमें नारियल, जीरा, करी पत्ते और हल्दी जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। 

परिप्पू करी को अक्सर मट्टा चावल या सादे चावल के साथ परोसा जाता है। इसे ओणम जैसे त्योहारों के दौरान केरल का पारंपरिक भोजन में एक महत्वपूर्ण व्यंजक के रूप में परोसा जाता है। इसका स्वाद हल्का और पौष्टिक होता है, जो नारियल और मसालों के मिश्रण से समृद्ध होता है।  

रसम (Rasam) 

दक्षिण भारतीय थालियों में मुख्य रूप से शामिल किए जानें वाले इस रसम की स्वाद काफी स्वादिष्ट होती है। ढेर सारी काली मिर्च समेत अन्य मसाले और तुअर की दाल से बनी रसम को इडली और डोसा के अलावा चावल के साथ भी पेयर करें। इसे सूप की तरह चावल मिलाकर खाया जाता है।   

उप्पेरी (Uppers)

Uppers

उप्पेरी को भी ओणम में खासतौर पर सर्व किया जाता है। बता दें कि यह एक तरह का स्नैक्स है, जो विशेष रूप से केले से बनाया जाता है। इसे केले के पतले टुकड़े काटकर नारियल के तेल में तल कर तैयार किया जाता है। तलने के बाद केले के ऊपर से नमक या चीनी छिड़क कर सर्व किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें- ओणम पर्व पर बनाएं ये पारंपरिक डेजर्ट, खाते ही आ जाएगा मजा

इसका स्वाद बिल्कुल केले की चिप्स की तरह होता है, लेकिन केरल में बहुत ही खास तरीके से बनाया जाता है। यह मिठाई और नमकीन दोनों रूपों में बनाया जाता है, और साद्य थाली में एक महत्वपूर्ण तत्व के रूप में शामिल होता है। 

पुलिसरी (Pulissery)

लौकी, खीरा, छाछ, नारियल और खूब सारे पारंपरिक मसाले से बनाया गया रायता की तरह एक साइड डिश है। यह आपके थाली की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ चावल और रोटी के स्वाद को बढ़ाता है। पुलिसरी को आप ओणम पर्व के अलावा कभी भी बनाकर खा सकते हैं। 

ओणम के अवसर को खास बनाने के लिए आप इन डिशेज को अपने मेनू में शामिल करें और फैमिली के साथ मजा लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।