Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:47 PM IST

Onion Recipes: गर्मियों में रोज लौकी-भ‍िंडी खाकर हो गई हैं बोर? प्‍याज से बना लें 3 तरह की स्‍वाद‍िष्‍ट सब्‍जी

गर्मियों में ज्यादातर घरों में लौकी, तुरई और भिंडी जैसी सब्जियां बार-बार बना करती हैं। ये सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं, लेकिन रोज-रोज एक जैसी खाकर मन ऊब जाता है। ऐसे में आप प्‍याज से तीन तरह की स्‍वाद‍िष्‍ट सब्‍जी बना सकती हैं। हम आपको उन सब्‍ज‍ियों के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-31, 12:18 IST
image

गर्मियों में हमारे यहां ज्यादातर भारतीय घरों में रोज-रोज लौकी, भिंडी, परवल और तुरई जैसी सब्जियां ही बनती हैं। ये हमारी सेहत को बेहद फायदे भी पहुंचाती हैं, लेकिन रोज-रोज यही सब सब्जियां रिपीट होकर बनती हैं तो बोरियत हो जाती है। साथ ही इनका स्वाद भी नहीं समझ आता है। खासकर टीनएजेर्स को तो और नहीं पसंद आता है। इन सब्जियों के नाम सुनते ही मुंह बनने लगता है। ऐसे में प्याज एक ऐसी चीज है जो सभी घरों में होती ही है।

बस इसी से आप स्वादिष्ट सब्जियां बना सकती हैं। हम आपको प्याज की 3 तरह की स्वादिष्ट सब्जियों के बारे में बता रहे हैं। आप इन्हें एक बार जरूर ट्राई करिएगा। यकीन मानिए, ये हर किसी को इतनी पसंद आएंगी कि रोजाना बनाने की फरमाइश होगी। आइए जानते हैं-

भरवा प्याज की सब्जी

pyaz ki sabji (1)

भरवां प्याज राजस्थान और हमारे यूपी में खासताैर से बनाई जाती है। इसका स्वाद लोगों को इतना पसंद आता है कि बार-बार बनाने का मन करता है। ये काफी स्पाइसी होती है। इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-

यह भी पढ़ें- Homemade Fruit Candy: बच्‍चों के ल‍िए फलों से घर पर बनाएं 2 तरह की कैंडी, बाजार वाली खरीदना भूल जाएंगे

  • 8 से 10 छोटे-छोटे सांभर वाले प्याज
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच सौंफ पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • तेल
  • कसूरी मेथी
  • गरम मसाला पाउडर

बनाने का तरीका भी जानें

इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छील लें और उनमें बीच तक कट लगाएं। इसके बाद सभी मसालों को मिलाकर एक मिक्सचर तैयार कर लें। अब इन्हीं मसालों को प्याज में भर दें। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल को गर्म करिए और प्याज को उसी में डाल दें। अब धीमी आंच पर ढककर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहिए। करीब 15 से 20 मिनट में आपका स्वादिष्ट भरवां प्याज तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इसमें ऊपर से ग्रेवी भी लगा सकती हैं।

प्याज की सूखी मसाला सब्जी

pyaz ki sabji (3)

अगर आपके पास समय की कमी है और आप कुछ जल्दी बनाने वाला ऑप्शन देख रही हैं तो प्याज की सूखी सब्जी भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ये चाहिए-

यह भी पढ़ें- Gond Katira का सिर्फ शरबत ही क्यों? इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, ठंडा रहेगा शरीर

  • 4 बड़े प्याज
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक
  • हरी मिर्च
  • तेल

बनाने का तरीका भी जानें

इसे बनाने के लिए प्याज को स्लाइस में कट कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद हरी मिर्च और प्याज डालकर भून लें। जब प्याज थोड़ा यसा गोल्डन हो जाए तब हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। आप चाहें तो इसमें दही की ग्रेवी भी लगा सकती हैं। ये सब्जी आप रोटी और पराठे, दोनों के साथ खाएंगी तो खूब स्वादिष्ट लगेगी।

यह भी पढ़ें- बिहार की शान हैं ये 5 तरह की कढ़ी, खाने का मजा कर देती ह‍ैं दोगुना; एक बार चखेंगी तो भूल नहीं पाएंगी स्‍वाद

प्याज-दही की ग्रेवी वाली सब्जी

pyaz ki sabji (2)

अगर आपको थोड़ी ग्रेवी वाली सब्जी पसंद है, तो ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी-

  • 5 से 6 छोटे प्याज
  • आधा कप दही
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • हल्दी
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • तेल
  • कसूरी मेथी
  • गरम मसाला

यह भी पढ़ें- Low Calorie Breakfast: नाश्‍ते में ट्राई करें लो कैलोरी वाली ये रेस‍िपीज, एनर्जी भी म‍िलेगी और बनी रहेगी फ‍िटनेस

बनाने का तरीका भी जानें

इस सब्जी को बनाने के लिए प्याज को हल्का गोल्डन होने तक भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर धीमी आंच पर पकने दें। अब दही को अच्छी तरह फेंटकर इसमें मिला दें। ध्यान रहें कि दही मिलाते समय लगातार चलाती रहें और फ्लेम को धीमा ही रखें। कुछ मिनट बाद ग्रेवी तैयार हो जाएगी। ये सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ अच्छी लगेगी।

तो अगर आप भी रोज-रोज वही लौकी-भिंडी खाकर बोर हो गई थीं, तो एक बार ये स्वादिष्ट सब्जियां प्याज से तैयार कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।