Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:18 AM IST

Iftar Menu Ideas: खजूर से बनीं ये रेसिपीज इफ्तार पार्टी की बढ़ा देंगी रौनक, बनाने का तरीका भी बेहद आसान

रमजान में इफ्तार के लिए खजूर से बनी दो खास रेसिपीज, खजूर मिल्कशेक और खजूर का हलवा, बनाने का तरीका बताया गया है। ये व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहतमंद भी हैं और इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ा सकते हैं। 
Updated:- 2026-02-24, 16:24 IST
dates shake

रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार का वक्त बरकतों और खुशियों का होता है। पूरे दिन की इबादत और रोजे के बाद, शाम को जब खाना लगता है, तो खजूर से रोजा खोलना न केवल अच्छा माना जाता है बेल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। खजूर न केवल शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स दिनभर की थकान मिटाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार इफ्तार पार्टी में कुछ नया पेश करना चाहती हैं, तो साधारण खजूर के बजाय उनसे बनी ये दो खास रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। ये बनाने में जितनी आसान हैं, स्वाद में उतनी ही लाजवाब। ऐसे में इनकी रेसिपीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खजूर से कौन-सी दो डिश तैयार हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

खजूर मिल्कशेक

7-8 नरम खजूर (बीज निकले हुए)

2 कप ठंडा दूध

1 - 2026-02-24T150729.985 

4-5 बादाम और काजू (कटे हुए)

एक चुटकी इलायची पाउडर

शहद या गुड़

इसे भी पढ़ें -रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टमाटर सूप अब घर पर, महंगी क्रीम नहीं बल्कि घर की मलाई से लाएं वही लाजवाब स्वाद; नोट करें रेसिपी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खजूर को साफ करके उनके बीज निकाल लें। यदि खजूर थोड़े सख्त हैं, तो उन्हें आधे घंटे के लिए गुनगुने दूध में भिगोकर छोड़ दें।
  • अब एक ब्लेंडर जार में भीगे हुए खजूर और थोड़ा सा दूध डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद बचा हुआ दूध और इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • इसे गिलासों में निकालें और ऊपर से बारीक कटे हुए मेवों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • यह शेक न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि रोजेदारों की थकान को पल भर में दूर कर देगा।

खजूर का हलवा (Dates Halwa)

250 ग्राम खजूर

आधा कप घी

1 कप दूध

थोड़ा सा मावा या मिल्क पाउडर 

सूखे मेवे

2 - 2026-02-24T150724.939

बनाने का तरीका

  • खजूर के बीज निकालकर उन्हें दूध के साथ पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें और खजूर के पेस्ट को इसमें डालें।
  • इसे धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि घी किनारों से अलग न होने लगे और खजूर का रंग गहरा न हो जाए।
  • अब इसमें मावा और कटे हुए मेवे मिलाएं। जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तो समझ लीजिए कि यह तैयार है।
  • इसे गर्मागर्म परोसें। खजूर की अपनी मिठास ही इस हलवे को खास बनाती है।

इसे भी पढ़ें - घर पर एक बार जरूर ट्राई करें बेसन वाली कुरकुरी प्याज की ग्वार फली, नोट कर लें दो अलग-अलग रेसिपीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstoc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।