दाल को दें डिफरेंट फ्लेवर, ट्राई करें यह आसान रेसिपी

दाल एक ऐसा व्यंजन है, जिसे ज्यादातर लोग चावल, रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं। महिलाएं दाल और चावल की दीवानी होती हैं। लेकिन अगर आप रोज- रोज एक ही तरह की दाल खाकर बोर हो गई हैं, तो आप दाल को डिफरेंट तरीके से बना सकती हैं। जी हां, आप दाल को ओडिशा फूड्स का ट्रेडिशनल फ्लेवर दें सकती हैं। आप अरहर की दाल से दालमा बना सकती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालमा ओडिशा की पारंपरिक डिश है, जिसे पालक के रायते और बेसन की फुल्की के साथ सर्व किया जाता है। लेकिन आप इसे चावल, रोटी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। हालांकि, इसे बहुत से लोग डिफरेंट दालों और अलग-अलग सब्जियों को डालकर बनाते हैं। यह रेसिपी ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि बहुत ही हेल्दी और पौष्टिकता से भी भरपूर है। तो आइए जानते हैं कि आप घर पर दालमा कैसे बना सकते हैं।
चटपटा दालमा Recipe Card
घर पर इस तरह आसानी से बनाएं चटपटा दालमा।
Ingredients
- अरहर दाल- 1 कप
- आलू - 2 (छोटे)
- मिक्स सब्जी- 2 कप (गाजर
- बैंगन)
- कच्चा पपीता- 1 छोटा कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- अदरक- लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
- जीरा - 2 चुटकी
- तेज पत्ता- 2
- घी- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- गरम मसाला - एक छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चमच्च
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
- हरा धनिया
Step
- Step 1:
दालमा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर काट कर रख लें।
- Step 2:
अब प्रेशर कुकर को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। फिर कुकर में सभी सब्जियां, दाल, कच्चा पपीता आदि को डाल दें।
- Step 3:
अब इसमें हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, प्याज, तेज पत्ता, नमक और पानी डालकर कुकर बंद कर दें।
- Step 4:
तीन सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ी देर साइड में ऐसी ही रख दें।
- Step 5:
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। इसमें जीरा, प्याज, टमाटर मिर्च, अदरक- लहसुन और सभी मसालों को डाल दें।
- Step 6:
फिर मसालों को अच्छी तरह से 2 से 3 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 7:
अब इसमें पकी हुई सब्जी और दाल को डाल दें और फिर नमक, थोड़ा पानी डालकर उबले के लिए छोड़ दें।
- Step 8:
जब सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। अब दालमा को हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

बनाने का तरीका
- दालमा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर काट कर रख लें। अब प्रेशर कुकर को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें।
- फिर कुकर में सभी सब्जियां, दाल, कच्चा पपीता आदि को डाल दें। आप अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, प्याज, तेज पत्ता, नमक और पानी डालकर कुकर बंद कर दें।
- तीन सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ी देर साइड में ऐसी ही रख दें।
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। इसमें जीरा, प्याज, टमाटर मिर्च, अदरक- लहसुन और सभी मसालों को डाल दें।
- फिर मसालों को अच्छी तरह से 2 से 3 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- अब इसमें पकी हुई सब्जियां और दाल को डाल दें और फिर नमक, थोड़ा पानी डालकर उबले के लिए छोड़ दें। (कच्चे आम वाली अरहर दाल)
- जब सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। अब दालमा को हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।
- वैसे तो इसे ओडिशा में पालक और रायते के साथ सर्व किया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- मसूर की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज
Image Credit- (@Freepik and youtube)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।