घर पर आसान तरीके से बनाएं टेस्टी 'कच्चे आम वाली अरहर दाल'

भारतीय लोगों में यलो दाल यानी अरहर की दाल काफी फेमस है। यह दास सभी को बहुत पसंद आती है। इस दाल का स्वाद तो अच्छा होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इस दाल को बनाना बेहद आसान है। लोग इसे तरह-तरह से घरों में बनाते हैं। कोई इसे तड़के साथ खाना पसंद करता है तो कोई इसे फ्राई करके खाता है। मगर, आज हम आपको बताएंगे अरहर की दाल में कच्चे आम का ट्विस्ट कैसे दिया जा सकता है।
गर्मियों के मौसम में कच्चा आम आपको बेहद आसानी से बाजर में मिल जाएगा। यह दाल के स्वाद को चार गुना बढ़ा देता है और सेहत के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कैसे आसान स्टेप्स में घर बनाई जा सकती है कच्चे आम वाली अरहर की दाल।
'कच्चे आम वाली अरहर दाल' Recipe Card
कच्चे आम वाली अरहर की दाल को बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। यह बहुत ही कम सामग्री में तैयार हो जाती है।
Ingredients
- 2 कप अरहर की दाल
- 1कच्चा आम
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच घी
Step
- Step 1:
सबसे पहले तो आप अरहर की दाल को अच्छी तरह से धो कर उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। अब आप कच्चे आम को अच्छी तरह से पानी से साफ करें और फिर इसका छिलका उतार कर इसे छोटे तुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
अब कुकर में पानी, कच्चा आम, हलदी, लाल मिर्च पाउडर और नमक दालें। इसके साथ ही दाल भी कुकर में डालें।
- Step 3:
गैस को धीमी आंच पर रखें। इस पर कुकर चढ़ाएं और 3 सीटी आने तक दाल को पकाएं।
- Step 4:
इसके बाद कुकर को खोल कर देखें दाल पकी है या नहीं। यदि पक गई हैं तो कुकर को गैस पर से उतार लें।
- Step 5:
अब एक पैन में तड़के लिए घी गरम करें। इसमें चुटकी भर हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च डालें और इस तड़के को दाल में डालें।
- Step 6:
उपस से आप हरी धनिया पत्ती से दाल को गार्निश कर सकते हैं। आपकी कच्चे आम वाली अरहर की दाल तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।