खीरा चीला रेसिपी है कमाल, मानसून में गरमा-गरम चाय के साथ लें स्वाद

बारिश के मौसम के शुरुआत के साथ ही लोगों को चटपटी और कुरकुरी चीजें बहुत पसंद आती है। तभी तो लोग घर में चाय के साथ पकौड़ी, भजिया, चीला और दूसरे स्नैक्स खाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक बेहद स्वादिष्ट और चटपटी डिश की रेसिपी बताएंगे। इस रेसिपी को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं, जब आपको कुछ कुरकुरा, हेल्दी और चटपटा खाना का मन करे आप झटपट खीरा चीला का बैटर बनाएं और तवा में घोल डालकर चीला बनाकर स्वाद लें। यह रेसिपी बहुत सरल है और सेहत के लिए भी बहुत हेल्दी है,तो आप इस इंस्टेंट रेसिपी का स्वाद झटपट ले सकते हैं।
खीरा चीला रेसिपी Recipe Card
खीरा चीला रेसिपी
Ingredients
- खीरा: 1 बड़ा
- कद्दूकस किया हुआ
- बेसन: 1 कप
- प्याज: 1 छोटा
- बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च: 1-2
- बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटी हुई
- अदरक: 1 छोटा टुकड़ा
- कद्दूकस किया हुआ
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- जीरा: 1/2 चम्मच
- पानी: आवश्यकतानुसार
- तेल: चीला सेंकने के लिए
Step
- Step 1:
कद्दूकस किए हुए खीरे को निचोड़कर उसका पानी निकाल लें।
- Step 2:
एक बर्तन में बेसन, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाएं।
- Step 3:
अब पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।
- Step 4:
तवे पर तेल डालकर गरम करें और घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
- Step 5:
चीला को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं और पकने के बाद गरमा गरम चीला को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।
खीरा चीला बनाने की विधि

- कद्दूकस किए हुए खीरे को थोड़ा निचोड़ कर उसका पानी निकाल लें। इससे चीला बनाने में आसानी होगी।
- एक बड़े बर्तन में बेसन डालें। उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को बारीक काटकर डालें।
- अब मिश्रण में जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पतला घोल बना लें।
- चीला का घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा, इसे मध्यम रखना है।
- गैस में तवा गरम करने के लिए रखें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
- अब एक करछी चीला का घोल लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में पतला फैला दें।
- थोड़े तेल का छींटा चारों ओर डालें और धीमी आंच पर पकने दें।
- जब चीला एक तरफ से सुनहरा हो जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं।
- खीरा चीला अच्छे से सेंक जाए तो उसे गरमा गरम परोसें।
- आप खीरा चीला को हरी चटनी या दही के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में चटपटा खाने का करे मन, तो एक बार ओकरा राइस की इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।