शेफ कुणाल कपूर से जानें क्रिस्पी करेले चिप्स की रेसिपी

क्या जब आप करेले की सब्जी बनाती हैं तो आपके बच्चों का मुंह बन जाता है? करेला बेहद कड़वा होता है। इसलिए इसे खाने का मन नहीं करता है। क्या आपने कभी करेले से बने क्रिस्पी चिप्स खाएं हैं? आप सोच रही होंगी भला करेले से भी चिप्स बन सकते हैं? आप स्नैक्स के लिए करेले के चिप्स बना सकती है। चलिए शेफ कुणाल कपूर से जानते हैं इसकी रेसिपी।
बनाने का तरीका
View this post on Instagram
क्रिस्पी करेले के चिप्स की रेसिपी Recipe Card
करेले के चिप्स बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
Ingredients
- 3-4 करेला
- स्वादानुसार नमक
- 1 नींबू
- 3-4 चम्मच तेल
- पानी
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 2 चम्मच कॉर्न स्टार्स
- 1 चम्मच बेसन
Step
- Step 1:
सबसे पहले करेले के बीज निकालकर इसे गोल आकार में काट लें।
- Step 2:
अब इसमें 1 चम्मच नमक और एक नींबू का रस निचोड़कर करेले के टुकड़ों को आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
- Step 3:
इन टुकड़ों को पानी में डालकर अच्छे से धो लें और फिर सुखा लें।
- Step 4:
अब करेले में सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- Step 5:
पैन में थोड़ा सा तेल डालें और जैसे ही यह गर्म हो जाए इसमें करेले के टुकड़ों को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक पका लें।
- Step 6:
लीजिए तैयार है क्रिस्पी करेले के चिप्स।
- सबसे पहले करेले को अच्छे से धो लें, क्योंकि इन पर धूल जमी होती है।
- करेले को बीच में से काट लें।
- अब एक पीलर की मदद से करेले के बीज निकाल लें।
- बीज निकालने के बाद करेले को गोल आकार में काटें।
- अब करेले में 1 चम्मच नमक डाल लें।
- अब इसमें ऊपर से 1 नींबू का रस निचोड़ लें।
इसे भी पढ़ें: इस ट्रिक से बनाएं आलू के चिप्स, बिल्कुल बाज़ार जैसा आएगा स्वाद
- करेले के टुकडों को आधे घंटे तक सेट होने के लिए रख दें।
- करीब आधे घंटे बाद टुकड़ों को एक बाउल पानी में धो लें। फिर किसी साफ कपड़े में रखकर पोंछ लें।
- अब इसमें आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच अमचूर पाउडर, 2 चम्मच कॉर्न स्टार्स और 1 चम्मच बेसन डालकर मिक्स कर लें। नमक की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने करेले के चिप्स बना रही हैं।
- अब पैन में थोड़ा सा तेल डालें और इसमें करेले को एक एक करके रख दें।(मसूर दाल चिप्स रेसिपी)
इसे भी पढ़ें: व्रत वाले कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स 10 मिनट में यूं करें तैयार, जानें रेसिपी
- जैसे ही यह एक तरफ गोल्डन हो जाए तब करेले को दूसरी तरफ पलट दें।
- लीजिए तैयार है आपकी क्रिस्पी करेले चिप्स की रेसिपी।
- आप इसे मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।