Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

झटपट बन जाएगा कॉर्न और पालक से बना यह सैंडविच, जानें इंस्टेंट रेसिपी

चाइनीज या बाहरी जंक फ़ूड मंगवाने की जगह घर पर ही लजीज कॉर्न सैंडविच बना सकते हैं। इस झटपट रेसिपी को आप इवनिंग स्नैक से लेकर बच्चों के टिफिन के लिए ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-11-26, 08:00 IST
corn sandwich snack recipe

अनचाही शाम को स्वाद वाली भूख को कम करने के लिए हम अक्सर बाहर से कई तरह के स्नैक्स आर्डर करते हैं। जबकि यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही स्वाद आप घर में ही पा सकती हैं और वो भी बिल्कुल हेल्दी तरीके से?

बता दें कि आप कॉर्न और पालक की मदद से घर पर हेल्दी सैंडविच बना सकते हैं और मुंह के स्वाद को मिनटों में बदल सकते हैं। तो आइये जानते हैं पूरी रेसिपी- 

कॉर्न सैंडविच बनाने की विधि 

कॉर्न सैंडविच रेसिपी Recipe Card

इस तरह तैयार करें कॉर्न सैंडविच

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Samridhi Breja

Ingredients

  • आधी कटोरी कॉर्न
  • आधी कटोरी पालक
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 प्याज (बारीक में कटे)
  • 1 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1/4 चम्मच पास्ता मसाला
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच ऑरेगैनो
  • एक चम्मच मेयोनीज
  • एक चम्मच टोमेटो सॉस

Step

  1. Step 1:

    सैंडविच बनाने के लिए सभी सब्जियों को काटकर इसमें बताए गये सभी मसालों को डालकर मिला लें।

  2. Step 2:

    इस फिलिंग को ब्रेड के अंदर डालें और धीमी आंच पर फ्री करें।

  3. Step 3:

    गोल्डन ब्राउन यानी ब्रेड के क्रिस्प होते ही इसे तवे से उतार लें और केचप के साथ सर्व करें।

sandwich recipe

  • सबसे पहले बारीकी से पालक, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को काट लें और इन सभी सब्जियों को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें।
  • इसमें कॉर्न के साथ पास्ता मसाला, नमक, ऑरेगैनो, मेयोनीज और टोमेटो सॉस डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अगर आपके पास ग्रिल करने वाली मशीन नहीं है तो इसे आप तवे पर भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Easy Snack Recipe: दोपहर की बची हुई रोटी से बनाएं लजीज रोल, जानें रेसिपी

  • अब 2 ब्रेड लेकर इनमें यह सब्जियों की फिलिंग को डाल लें।
  • इस फिलिंग को अच्छी तरह से ब्रेड के अंदर डालने के बाद बाहरी तरफ पर ऑयल या मक्खन लगा कर धीमी आंच में सैंडविच को हल्का फ्री करें।
  • हल्का गोल्डन ब्राउन यानी ब्रेड के क्रिस्पी होने के बाद इसे तवे से उतारकर प्लेट में टोमेटो केचप के साथ सर्व करें और इवनिंग स्नैक का मजा उठायें।

 

अगर आपको घर पर हेल्दी कॉर्न सैंडविच बनाने की यह रेसिपी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।