Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

सेहत का है ख्याल तो इस बार चना दाल का सूप ट्राई करें, जानें आसान रेसिपी

अगर आप भी अपनी सेहत के प्रति सचेत रहते हैं, तो फिर आपको फरवरी की गुलाबी सर्दी में चना दाल का सूप जरूर ट्राई करना चाहिए।
Updated:- 2024-02-10, 15:57 IST
chana dal soup recipe at home easy tips

Chana dal soup recipe: भारतीय व्यंजनों में शामिल दाल एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। दाल के बिना भोजन की थाली अधूरी ही लगती है।

भारतीय लोग चावल के साथ दाल खाना खूब पसंद करते हैं। चना दाल भी एक ऐसी दाल है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। चना की दाल न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहतमंद भी होती है।

चावल के साथ दाल चना आपने कई बार ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको चना दाल का सूप कैसे बनता है उसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

चना दाल का सूप Recipe Card

चना दाल का सूप बनाने का आसान तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Soup
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चना दाल- 1/2 कप
  • टमाटर-1 कटा हुआ
  • प्याज-1 बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • बटर-1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च-1 कटी हुई
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • पानी-2 कप
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट-1/4 चम्मच
  • टमाटर-1/2 कटा हुआ

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चना दाल को साफ कर लीजिए और पानी से धोकर रख दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद कुकर में करीब 3 कप पानी, मूंग दाल और टमाटर डालकर सिटी लगा लें।

  3. Step 3:

    जब सूप ठंडा हो जाए तो मिक्सर में डालकर पीस लें और छानकर किसी बर्तन में रख लें।

  4. Step 4:

    इधर एक पैन में बटर, प्याज, नमक, हरी मिर्च आदि सामग्री को डालकर करीब 10 मिनट तक लें।

  5. Step 5:

    जब मसाले अच्छी तरह से भून जाए तो एक बर्तन में डालकर सर्व करें।

चना दाल का सूप बनाने का तरीका

  • चना दाल का सूप बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले चना दाल को साफ करके अच्छे से धोकर रख लें। इधर प्याज और टमाटर को काटकर बर्तन में रख लें।
  • इधर गैस को ऑन करके कुकर को गर्म करें। जब कुकर गर्म हो जाए तो कुकर में करीब 3 कप पानी, चना दाल और टमाटर आदि को डालकर मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें:  इस रेसिपी से 15 मिनट में बनाएं इंस्टेंट पाव की भाजी, स्वाद में नहीं आएगी कोई कमी 


chana dal soup

  • कुकर में लगभग 3 सीटी लगाने के बाद गैस को बंद कर दें। जब कुकर से गैस निकल जाए तो कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण जब ठंड हो जाए तो मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
  • इधर एक पैन में बटर को डालकर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसमें प्याज, नमक, काली मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट आदि सामग्री को डालकर अच्छे से भून लें। (बिना मैदा से बनाएं आलू का चीला)
  • जब मसाला अच्छे से भून जाए तो, सूप को डालकर करीब 10 मिनट तक पका लीजिए और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद सूप को सर्व करें।  

Image-@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।