Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

घर पर बनाएं चना दाल का पापड़, जानें आसान रेसिपी

अगर आप भी इस बार घर पर टेस्टी पापड़ बनाना चाहती हैं तो चना दाल के पापड़ ज़रूर ट्राई करें।
Updated:- 2022-04-11, 11:36 IST
chana dal papad recipe

कहा जाता है कि भारतीय खाना पापड़ और अचार के बिना अधूरा होता है। खासकर जब दाल, चावल और अचार हो तो पापड़ के बिना भोजन अधूरा ही लगता है। साइड डिश के रूप में पापड़ भारतीय व्यंजन का एक अहम हिस्सा है। कुछ लोग पुलाव या खिचड़ी आदि के साथ पापड़ खाना बेहद ही पसंद करते हैं। वैसे तो कई महिलाएं बाज़ार से पापड़ लाकर भोजन में शामिल करती हैं। लेकिन आज हम आपको चना दाल के पापड़ की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

चना दाल पापड़ Recipe Card

इस आसान विधि से बनाएं चना दाल पापड़।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 8 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 80
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चना दाल- 1 किलो
  • उड़द दाल- 250 ग्राम
  • नमक- 2 चम्मच
  • पिसी हींग- 1 चम्मच
  • अजवाइन- 3 चम्मच
  • जीरा- 2 चम्मच
  • तेल- 4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • बेसन-150 ग्राम

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चना दाल, बेसन और उड़द दाल के पाउडर को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  2. Step 2:

    अब इस मिश्रण में लाल मिर्च, नमक, हींग, आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद ज़रूरत के हिसाब में पानी को डालकर आटे को गूंथ लीजिए।

  4. Step 4:

    अच्छे से गूथे और कूटने के लिए बेलन का इस्‍तेमाल करें ताकि आटा नर्म हो जाए।

  5. Step 5:

    इसके बाद आटे में से लेकर लोई बना लीजिए और गोल बेल लीजिए और धूप में सूखने के लिए रख दें।

  6. Step 6:

    अगले दिन एक कढ़ाही में तेल गर्म करके पापड़ को तल लीजिए या फिर सेक लीजिए।

  7. Step 7:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • चना दाल पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल, बेसन और उड़द दाल के पाउडर को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • दाल और बेसन मिक्स करके के बाद इसमें लाल मिर्च, नमक, हींग, अजवाइन, जीरा और नमक को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।(दाल से बनाएं ये 3 टेस्टी चिप्स)

chana dal papad recipe INSIDE

इसे भी पढ़ें: लजीज पाव भाजी का स्वाद चखना है तो दिल्ली की इन जगहों पर पहुंचे

  • इसके बाद ज़रूरत के हिसाब से मिश्रण में पानी को डालकर आटे को अच्छे से गूंथ लीजिए। अच्छे से गूथे और कूटने के लिए बेलन का इस्‍तेमाल करें ताकि आटा नर्म हो जाए।
  • इसके बाद आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और गोल बेलकर एक दिन के लिए धूप में सूखने के लिए रख दें।
  • अगले दिन एक पैन में तेल गर्म करके पापड़ को तल लीजिए या फिर एक अन्य पैन को गर्म करके पापड़ को सेक लीजिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।