Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

आलू-प्याज छोड़ इस बार ट्राई करें गाजर का पराठा, जानें रेसिपी

अगर आप भी सिंपल पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो फिर इस बार घर पर गाजर का पराठा बनाएं।
Updated:- 2022-12-22, 13:34 IST
carrot paratha recipe in hindi

भारतीय लोगों को पराठा खाने का बहुत शौक होता है। खासकर नाश्ते में पराठा बहुत लोग पसंद करते हैं। लगभग हर जगह आलू या फिर प्याज के पराठे मिल जाएंगे। इसके अलावा मूली, मेथी या पनीर आदि पराठे भी बहुत लोग पसंद करते हैं।

लेकिन अगर आप सिर्फ आलू, प्याज, मूली या पनीर का ही पराठा बनाते हैं तो इस बार आपको गाजर का पराठा ज़रूर ट्राई करना चाहिए। एक तरह से सेहत और स्वाद के लिए गाजर का पराठा आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

इस लेख में हम आपको गाजर का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं।

गाजर पराठा Recipe Card

इस आसान विधि से आप भी बनाएं टेस्टी गाजर का पराठा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • आटा-4 कप
  • गाजर-2
  • नमक-स्वादानुसार
  • घी-तलने के लिए
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच
  • हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
  • प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ
  • तेल-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले गाजर को साफ करके अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए।

  2. Step 2:

    इधर एक बाउल में आटा को डालें और ज़रूरत के हिसाब में पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें।

  3. Step 3:

    अब एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और उसमें कद्दूकस गाजर, प्याज, नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को डालकर कुछ देर पका लें।

  4. Step 4:

    कुछ देर गाजर पकने के बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  5. Step 5:

    अब आटे में से लीजिए और लोई बना लें। लोई के बीच में गाजर के मिश्रण को अच्छे से भरकर बेल लें।

  6. Step 6:

    अब एक अन्य पैन में घी को डालकर गर्म करें और पराठा को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।

बनाने का तरीका

  • गाजर का पराठा बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले सभी गाजर को अच्छे से साफ कर लें। गाजर साफ करने के बाद उसे अच्छे से कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें गाजर, प्याज, नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को डालकर लगभग 5-7 मिनट पका लीजिए और गैस को बंद कर दें।

carrot paratha recipe in hindi at home


इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कॉर्न भेल पूरी, लोग पूछेंगे कहां से मंगाया

  • इधर एक बाउल में आटा को डालें। अब इसमें ज़रूरत के हिसाब में पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें। अब आटे में से लेकर लोइयां बना लें।
  • इसके बाद गाजर मिश्रण में से लीजिए और लोई में भरकर गोल कर लीजिए। अब इसे अच्छे से गोल बेल लीजिए।(क्रिसमस पार्टी के लिए 3 टेस्टी स्नैक्स)
  • इसके बाद एक अन्य पैन में घी को डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो पराठे को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।