Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:00 AM IST

कुछ नया ट्राई करना है तो बनाएं बटर चिकन खिचड़ी, जानें रेसिपी

अगर आप भी कुछ अलग और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार बटर चिकन खिचड़ी ज़रूर ट्राई करें।
Updated:- 2022-02-11, 10:13 IST
butter chicken khichdi recipe

अलग-अलग रेसिपीज को ट्राई करना लगभग हर कोई पसंद करता है। वैस इससे पहले तो आपने एक नहीं बल्कि कई बार खिचड़ी को ट्विस्ट किया होगा और रेसिपीज बनाई होगी। लेकिन, क्या आपने कभी खिचड़ी में चिकन का ट्विस्ट देकर कोई रेसिपी ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको बटर चिकन खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार ट्राई करने के बाद आप बार-बार ट्राई करना चाहेंगे। इस रेसिपी को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है, तो आइए जानते हैं।

बटर चिकन खिचड़ी Recipe Card

इस आसान विधि से बनाएं बटर चिकन खिचड़ी।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 35 min
Cook Time: 30 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 80
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चिकन-250 ग्राम
  • चावल-1/2 कप
  • टोमैटो प्यूरी-1/2 कप
  • बटर-1/2 कप
  • दही-1/2 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • कसूरी मेथी-1 चम्मच
  • इलायची-2
  • दालचीनी-1 चम्मच
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • लौंग-2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
  • तेजपत्ता-2
  • प्याज-1 कटा हुआ
  • क्रीम-1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चिकन में दही, नमक, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिक्स करके अच्छे से मैरीनेट कर लें।

  2. Step 2:

    इधर कुकर में मक्खन डालकर गर्म करने और इसमें लौंग, तेजपत्ता, नमक आदि सामग्री डालकर अच्छे से भून लें।

  3. Step 3:

    कुछ देर बाद कुकर में चावल, टोमैटो प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर 5 मिनट पका लें।

  4. Step 4:

    अब इसमें मैरीनेट चिकन और गरम को डालकर 3 सीटी लगा लें।

  5. Step 5:

    अब ढक्कन खोले और इसमें कसूरी मेथी और क्रीम डालकर कुछ देर छोड़ दें।

  6. Step 6:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • बटर चिकन खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन में दही, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिक्स करके चिकन को मैरीनेट करके किसी बर्तन में निकालकर रख लें।
  • इसके बाद गैस को ऑन करें और कुकर को रखें। कुकर में मक्खन डालकर गर्म करें। इसमें इलायची, लौंग, दालचीनी, गरम मसाला और तेजपत्ता डालकर 2 से 3 मिनट के लिए अच्छे से भून लें। अब इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भून लें।(कटहल का कोरमा)

butter chicken khichdi easy recipe inside

इसे भी पढ़ें: इस वीकेंड बनाएं पालक राइस की रेसिपी, करेंगे सभी पसंद

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट भूननें के बाद इसमें टोमैटो का प्यूरी और नमक डालकर कुछ देर पका लें। कुछ देर बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर लगभग 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद इसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन को डालकर अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट तक पकाएं। पांच मिनट बाद इसमें चावल और इलायची को डालकर ढक्कन लगा दें और 3 सीटी लगने तक अच्छे से पका लें।
  • 3 सीटी लगने के बाद गैस को बंद कर दें और जब कुकर से प्रेसर निकल जाए तो उसमें कसूरी मेथी और क्रीम डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।