व्रत के बोरिंग खाने को बनाएं चटपटा और मजेदार, साबूदाना छोड़ें और ट्राई करें 'अरबी-कुट्टू की टिक्की'; जानें 2 रेसिपीज

व्रत के दौरान साबूदाने के बजाय कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो अरबी-कुट्टू की टिक्की एक बेहतरीन विकल्प है। यह टिक्की स्वाद में लाजवाब और पचने में हल्की होती है। 
Updated:- 2026-03-23, 19:57 IST
arbi tikki

जब भी हम व्रत के खाने का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में वही पुराना साबूदाना वड़ा या खिचड़ी आती है। अगर आप भी इस नवरात्रि या किसी भी व्रत में वही एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ नया और चटपटा ट्राई करें। 'अरबी और कुट्टू की टिक्की' न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी हल्की और पचने में आसान है। अरबी की अपनी एक नेचुरल मिठास होती है, जो कुट्टू के आटे के साथ मिलकर एक बेहतरीन कुरकुरापन देती है। यहां इस टिक्की को बनाने के 2 शानदार तरीके दिए गए हैं, जो आपके व्रत के खाने का जायका बदल देंगे। ऐसै में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अरबी और कुट्टू की पकोड़ी कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...

क्रिस्पी अरबी-कुट्टू टिक्की

  • यह रेसिपी उन लोगों के लिए है जिन्हें व्रत में कुछ कुरकुरा और बाजार जैसा चटपटा खाने का मन करता है।
  • ऐसे में आप सबसे पहले अरबी को उबालें और ठंडा होने पर छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब इसमें कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और ढेर सारा हरा धनिया मिलाएं।

1 - 2026-03-23T171739.025

  • अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा भुना हुआ मूंगफली का पाउडर भी डाल सकते हैं।
  • अब छोटे-छोटे गोले बनाकर टिक्की का आकार दें।
  • अब आप एक कड़ाही में मूंगफली का तेल या घी डालें और गर्म करें।
  • इन टिक्कियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • इसे पुदीने की तीखी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

हेल्दी तवा रोस्टेड टिक्की

  •  कम तेल का खाना पसंद करती हैं, तो यह तरीका आपके लिए सबसे बेस्ट है।
  • ऐसे में आप टिक्की का पेस्ट पहले तरीके की तरह ही तैयार करें, लेकिन इसमें कुट्टू के आटे की मात्रा थोड़ी कम रखें और अरबी को हल्का दरदरा रखें। आप इसमें थोड़ा सा सिघाड़े का आटा थोड़ा मिलाएं।
  • अब आप एक नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी लगाएं। अब टिक्कियों को तवे पर रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से धीरे-धीरे सिकने दें। जब तक टिक्की ऊपर से लाल और करारी न हो जाए, इसे पलटते रहें।
  • यह तरीका टिक्की के असली स्वाद को बरकरार रखता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

इसे भी पढ़ें - नवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं समझ नहीं आ रहा है? आलू की ये रेसिपीज पेट भी भरेगी और मन भी

कुछ अन्य तरीके

  • पेस्ट तैयार करते समय आधा नींबू का रस डाल दें, इससे कुट्टू का भारीपन कम महसूस होगा और टिक्की चटपटी भी बनेगी।
  • अब आप लाल मिर्च के बजाय ताजी कुटी हुई काली मिर्च का यूज करें, यह व्रत में सेहत के लिए भी अच्छी होती है।

arbi kuttu ki pakodi

  • अरबी उबालने के बाद उसे तुरंत मैश न करें। उसे थोड़ी देर फ्रिज में या बाहर ठंडा होने दें, इससे टिक्की तलते समय फटती नहीं है।
  • अगली बार जब आप उपवास रखें, तो साबूदाने को आराम दें और इन अरबी-कुट्टू टिक्कियों का लुत्फ उठाएं। यह आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेंगी। 

इसे भी पढ़ें - नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं समा के चावल का उपमा; नोट करें आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।