Boondi Kheer: तीज के दिन घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करें इस खास तरह की खीर से

Kheer Recipe: हम सभी को खीर खाना बहुत पसंद है। खीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। घरों में खास अवसर हो या तीज त्यौहार खीर तो बनाई ही जाती है। साधारण तीज त्यौहार के अलावा व्रत और घर आए मेहमानों के लिए भी कई सारी चीजों से खीर बनाई जाती है। जहां उत्तर भारत में चावल और दूध से बने इस स्वादिष्ट डेजर्ट को खीर कहा जाता है, वहीं दक्षिण भारत में इसे पायसम के नाम से जाना जाता है, जो कि कई फ्लेवर में बनाया जाता है।
बूंदी खीर Recipe Card
हरतालिका तीज के अवसर पर बनाएं स्वादिष्ट बूंदी खीर
Ingredients
- 3/4 कप बूंदी
- केसर
- ड्राई फ्रूट
- दूध
- 3 तेज पत्ता
- चीनी स्वादानुसार
- इलायची पाउडर
- पिस्ता
- गुलाब जल
- ड्राई फ्रूट्स
Step
- Step 1:
बूंदी खीर बनाने के लिए एक बड़ी कड़ाही में दूध और तेजपत्ता को डालकर 20 मिनट के लिए पकने दें।
- Step 2:
20 मिनट बाद तेज पत्ता निकाल लें और दूध में चीनी, केसर, ड्राई फ्रूट, इलायची पाउडर, गुलाबजल और बूंदी डालकर कुछ देर पकाएं।
- Step 3:
सभी के अच्छे से पकने के बाद खीर को आंच से उतारकर ठंडा होने दें और फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रखकर खाने के लिए सर्व करें।
तीज का त्यौहार बेटी और बहुओं के लिए बहुत खास त्यौहार है। महिलाएं अपने-अपने मायके जा कर हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और दूसरे दिन पारण कर व्रत खोलती हैं। इस व्रत को सभी व्रतों में बेहद कठोर माना गया है। महिलाएं पूरे दिन रात निर्जला व्रत करती हैं और दूसरे दिन पूजन कर व्रत खोलती हैं। ऐसे में यदि तीज व्रत को खोलने के लिए कुछ खास बनाना चाह रही हैं, तो बूंदी से बने इस खास खीर को ट्राई करें। बूंदी के लड्डू बनाने के बाद बचे हुए बूंदी से आप स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं।
बूंदी खीर बनाने की विधि
एक छोटी कटोरी में पहले केसर और 2 चम्मच दूध को डालकर भिगो दें।
- अब एक गहरे तले वाली कड़ाही (काली कड़ाही कैसे साफ करें) में दूध और तेजपत्ता को बीस मिनट तक पकाएं।
- दूध को तब तक पकाना है, जब तक दूध पक कर आधा न हो जाए।
- दूध जब अच्छे से पक जाए तो तेजपत्ता (तेजपत्ता के एस्ट्रो उपाय) निकालकर फेंक दें।
- अब दूध में स्वादानुसार चीनी डाले और घुलने तक पकाएं।
- दूध पक जाए तो बूंदी, केसर-दूध, इलायची पाउडर, गुलाब-जल और ड्राई फ्रूट्स की कतरन डालकर थोड़ा और पकाएं।
- आंच से उतारकर खीर को ठंडा होने दें फिर इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने दें और खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।