गोभी-गाजर हुआ बहुत, इस बार बनाएं टमाटर का अचार; पढ़ें रेसिपी

खाने के साथ अधिकतर लोग अचार खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इसे खाने के शौकीन हैं, तो इस बार गोभी-गाजर के बजाय टमाटर का अचार जरूर बनाएं। नीचे देखें इसे बनाने का तरीका।
Updated:- 2026-03-31, 11:56 IST
homemade tomato pickle

अचार का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले आम, नींबू या गोभी-गाजर का ख्याल आता है, लेकिन क्या आपने कभी चटपटा और तीखा टमाटर का अचार ट्राई किया है? सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में लाल, रसीले और ताजे टमाटर बिकते हुए नजर आते हैं। अचार आप इस सीजन अचार में अलग तड़का लगाना चाहती हैं, तो इसे बना सकती हैं। टमाटर का अचार न केवल खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, बल्कि यह परांठे, पूरी या दाल-चावल के साथ भी लाजवाब लगता है। इसकी खासियत यह है कि यह बनाने में बहुत आसान है और इसे आप हफ्तों तक स्टोर करके रख सकती हैं। अगर आप बोरिंग खाने में जान डालना चाहती हैं, तो इस बार अपनी रसोई में टमाटर का अचार जरूर आजमाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की विधि।

टमाटर का अचार रेसिपी Recipe Card

टमाटर का अचार बनाने के रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 500 ग्राम- सख्त और लाल टमाटर
  • 1/2 कप- सरसों का तेल
  • 2 चम्मच- राई
  • 1 चम्मच- मेथी दाना
  • 2 चम्मच- कश्मीरी लाल मिर्च
  • आधा चम्मच- हल्दी और स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच- इमली का पल्प
  • 8-10- लहसुन की 8-10 कलियां

Step

  1. Step 1:

    अचार बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें।

  2. Step 2:

    अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और कटे हुए टमाटरों को तब तक पकाएं।

  4. Step 4:

    इन्हें तब तक पकाएं, जब तक पूरा पानी सूख न जाए और गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।

  5. Step 5:

    पकाते समय ही इसमें इमली का पल्प डालें।

  6. Step 6:

    दूसरी तरफ एक छोटे पैन में मेथी दाना और राई को हल्का सा भून लें।

  7. Step 7:

    ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में पीसकर एक दरदरा पाउडर बना लें।

  8. Step 8:

    अब पके हुए टमाटर के पेस्ट में यह तैयार मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक अच्छी तरह मिला दें।

  9. Step 9:

    इसे 2-3 मिनट और पकाएं।

  10. Step 10:

    इसके बाद एक अलग तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें।

  11. Step 11:

    तेल से जब धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी कर दें।

  12. Step 12:

    अब इसमें थोड़ी सी राई, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।

  13. Step 13:

    लहसुन के हल्का सुनहरा होने के बाद, तड़के को टमाटर के मिश्रण के ऊपर डाल दें।

  14. Step 14:

    इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें।

टमाटर का अचार बनाने की रेसिपी

how to make tomato pickle at home

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें।
  • अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और कटे हुए टमाटरों को तब तक पकाएं।
  • इन्हें तब तक पकाएं, जब तक पूरा पानी सूख न जाए और गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।
  • पकाते समय ही इसमें इमली का पल्प डालें।
  • दूसरी तरफ एक छोटे पैन में मेथी दाना और राई को हल्का सा भून लें।
  • ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में पीसकर एक दरदरा पाउडर बना लें।
  • अब पके हुए टमाटर के पेस्ट में यह तैयार मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक अच्छी तरह मिला दें।
  • इसे 2-3 मिनट और पकाएं।
  • इसके बाद एक अलग तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें।
  • तेल से जब धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी कर दें।
  • अब इसमें थोड़ी सी राई, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।
  • लहसुन के हल्का सुनहरा होने के बाद, तड़के को टमाटर के मिश्रण के ऊपर डाल दें।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें।

टमाटर के अचार को स्टोर करते समय ध्यान रखें ये बातें

homemade tomato pickle

  • अचार निकालने के लिए हमेशा सूखी और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।
  • थोड़ा सा भी पानी अचार को जल्दी खराब कर सकता है।
  • अचार को हमेशा कांच की बरनी में स्टोर करें।
  • अगर आप इसे बहुत लंबे समय तक रखना चाहती हैं, तो एक चम्मच सफेद सिरका डालें।

इसे भी पढ़ें- Gajar Mooli Ka Achar: गाजर-मूली का इस तरीके से बनाए अचार, सालों-साल बना रहेगा स्वाद; देखें रेसिपी

तो, क्यों न इस बार टमाटर का अचार ट्राई करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।