ये आइसक्रीम हैक्स आपकी गर्मियों को बनाएंगे और भी मजेदार

आपको पता है कि आइसक्रीम से आप क्या-क्या बना सकते हैं? आज हम आपको ऐसे हैक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपको आइसक्रीम खाने का और भी मजा आएगा। 

 
ice cream hacks you should know

आप इन दिनों बाहर निकलें और आइसक्रीम का स्टॉल देखकर उस तरफ न भागें,ऐसा नहीं हो सकता है। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम गले को तर करती है और राहत पहुंचाती है। एक छोटा-सा आइसक्रीम का कम आपके दिन को और भी अच्छा बना देती है और आपका मूड भी बेहतर होता है।

मगर क्या आपको पता है कि आप आइसक्रीम को और भी स्वादिष्ट तरह से खा सकते हैं। इससे जुड़े कई सारे हैक्स हैं, जो शायद आपको नहीं पता होगा। जिस तरह से आइसक्रीम खाई जाती है,सामान्य तरीका वही लगता है। मगर आप अपनी सिंपल-सी आइसक्रीम को काफी अपग्रेड कर सकते हैं। आज चलिए आपके साथ ऐसे कुछ हैक्स साझा करें, जिन्हें आजमाकर आपको आइसक्रीम का दोगुना मजा आएगा।

आइसक्रीम से बनाएं सैंडविच

ice cream sandwich

बाजार में मिल रहे आइसक्रीम सैंडविच खाए हैं? अब बाजार से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस अपनी फेवरेट चॉकलेट कुकीज से सैंडविच आइसक्रीम बनाई जा सकती है। इसे बनाना बहुत आसान है। आप 2-4 चॉकलेट कुकीज लें और आइसक्रीम को चाकू की मदद से एक मोटे स्लाइस में काटकर इन कुकीज के बीच में रखें। ऊपर से चॉको चिप्स गार्निश करके आइसक्रीम सैंडविच का मजा लें।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनानी है बाज़ार जैसी आइसक्रीम तो ये 3 टिप्स हमेशा रखें याद

आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाएं

फलों को आप ऊपर से नमक डालकर खाते हैं, तो उनका फ्लेवर कितना बढ़ जाता है। अब यही आप अपनी आइसक्रीम के साथ भी करें। अगर आप आइसक्रीम के फ्लेवर को और भी बढ़ाना चाहें, तो प्लेट में स्कूप्स डालने के बाद चुटकी भर काला नमक डालें। जब आप आइसक्रीम खाएंगे, तो उसका कॉम्प्लेक्स फ्लेवर अच्छा लगेगा। इतना ही नहीं, आप आइसक्रीम बनाते वक्त उसमें नमक डाल देंगे, तो भी फर्क नजर आएगा।

कोल्ड ड्रिंक्स फ्लोट बनाएं

col drink float recipe

मैकडोनल्ड में कोल ड्रिंक्स फ्लोट बहुत ज्यादा पॉपुलर है। यह ब्रांड पहली बार कोल्ड ड्रिंक और फ्लोट के कॉम्बिनेशन को लाया था। कई लोगों को यह एक्सपेरिमेंट पसंद भी आया था और आज भी यह कई ब्रांच में सर्व किया जाता है। अब इसे बनाने के लिए आपको मैकडी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर इसे तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सर्विंग गिलास में बर्फ और कोल्ड ड्रिंक डालें। ऊपर से 2 स्कूप वनिला आइसक्रीम के डालें और इसका मजा लें।

आइसक्रीम मफिन कप बनाएं

स्वादिष्ट मफिन और उसके साथ आइसक्रीम...आ गया न मुंह में पानी? क्या आप इसे घर पर ट्राई करना चाहेंगे? मफिन (कॉर्न मफिन्स रेसिपी) और आइसक्रीम दोनों का मजा आपको एक साथ मिलेगा और यकीन मानिए ये डेजर्ट आपका भी फेवरेट बन जाएगा। इसके लिए मफिन बैटर तैयार करके उसे कप में डालें और थोड़ी-सी जगह छोड़ दें। इन मफिन्स को ओवन में बेक करें। मफिन्स को निकालें और उसे ठंडा होने से पहले 1 आइसक्रीम स्कूप को बीच में रखकर इसे सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें टेस्टी आइसक्रीम, खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

आइसक्रीम पॉप्स बनाएं

ice cream popsicle recipe

बर्थडे सेलिब्रेशन में आइसक्रीम ब्रिक्स घर पर आते ही हैं। इन ब्रिक्स से आप आइसक्रीम पॉप्स बना सकते हैं। इसके लिए इस बार ब्रिक की जगह आइसक्रीम सैंडविच ले आएं। इन सैंडविच को बीच से काटकर उसमें 1-1 पॉप्सिकल डालें और ऊपर से चॉकलेट सॉस से सजाएं। आप इसमें रेनबो स्प्रिंकल भी कर सकते हैं। हो गई आपकी घर पर बनी अलग तरह की आइसक्रीम पॉप्स तैयार। बच्चों को ये बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है।

ये हैक्स आप भी आजमाएं और आइसक्रीम को कई तरह से खाएं। ये तरीके आपके बच्चों को भी पसंद आएंगे। हमें उम्मीद है ये हैक्स आपको अच्छे लगे होंगे। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP