Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:27 AM IST

नमकीन ही नहीं बेसन के सेव से बनाएं ये टेस्टी मिठाई

अभी तक आपने सेव की सब्जी और नमकीन तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या आपने इससे बनने वाली मिठाई का स्वाद चखा है, यदि नहीं तो आज हम आपको सेव से बनने वाली इन तीन स्वादिष्ट मिठाइयों के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-14, 12:27 IST
sev ladoo

सेव की भाजी और मिक्सचर में सेव तो आप सभी ने कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने सेव से बने इन तीन तरह के मिठाई का स्वाद चखा है। सेव से बनने वाले ये मिठाई बेहद स्वादिष्ट और बनाने में बेहद सरल हैं। इस मिठाई को आप व्रत रखने वाले के लिए भी बना सकती हैं, साथ ही इसे आने वाले राखी  के त्यौहार के लिए भी बना सकती हैं। बेसन की बर्फी और मिठाई से बेहद अलग ये तीन मिठाई काफी स्वादिष्ट लगते हैं। 

सेव बर्फी कैसे बनाएं

sev chiki

सेव की बर्फी बनाने के लिए पहले बिना नमक वाला सेव बना लें। अब एक पैन में दूध डालकर लगातार चलाएं और चीनी मिलाएं। दूध के मिश्रण में पीला रंग के लिए केसर, इलायची और खोया मिलाएं। अब इसमें सेव को चुरा कर मिलाएं और इसे पकने दें। जब दूध सूख जाए तो दो चम्मच घी मिलाएं। अब ट्रे में घी लगाएं और इसके ऊपर से पिस्ता बादाम को बारीक काटकर गार्निश करें और इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रखें। सेट होने के बाद काटकर सर्व करें।

सेव की चिक्की कैसे बनाएं

सेव की चिक्की बनाने के लिए पहले बिना नमक वाला सिंपल सेव बना लें (चिक्की बनाने की विधि )। सेव बनने के बाद इसे क्रश करके रखें। अब एक पैन में शक्कर डालकर मध्यम आंच में पिघलाएं। आंच को बढ़ाए बिना इसे पिघलाएं और लगातार कलछी चलाते रहें। जब चाशनी अच्छे से पिघल जाए तो उसमें सेव डालकर मिक्स करें और एक ट्रे में घी लगाकर इसे शिफ्ट करें। ट्रे में अच्छे से फैलाकर बेलन से बेल लें ताकि सभी ओर बराबर रहे बिना मोटा पतला हुए। बाद में इसे मनचाहे आकार में काट लें।

इसे भी पढ़ें: सावन का मजा लें इन वेज बंगाली व्यंजनों से 

सेव के लड्डू बनाने की विधि

sev mithai

सेव के लड्डू बनाने के लिए पहले बेसन का घोल बनाकर बिना नमक के साधारण सेव बनालें। जब सेव बन जाए तो उसे क्रश करें और एक बड़े परात या थाली में रखें। अब एक पैन में गुड़ डालकर आधा कटोरी पानी डालें। पानी डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए चाशनी बनाएं। कड़ी चाशनी जब बन जाए तो उसे सेव में डालकर मिक्स करें और आराम से बिना जले फटा-फट हाथ में सेव लेकर गोल-गोल लड्डू बनाएं। लड्डू बनाने के उसे थोड़ी देर बाहर रखें फिर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर 15 दिनों तक खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन टेस्टी केरला स्नैक्स से लें मानसून में बारिश का मजा  

 

इन तीन तरह की सेव रेसिपी के बनाएं और स्वाद का मजा लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।