Recipe Of The Day: लंच हो या डिनर! फटाफट इस तरीके से बनाएं बीन्स की सब्जी, रोटी-चावल के साथ खाने में लगेगी एकदम परफेक्ट

रोजाना खाने में क्या बनाएं, यह न केवल एक बल्कि अधिकतर महिलाओं की परेशानी का कारण बनता है। वह रोज सुबह शाम सभी से पूछती या फिर घंटों में सोचने में बीता देती हैं, आज क्या नया बनाया जाए, जो सभी को पसंद आए। अब ऐसे में अमूमन महिलाएं सब्जी को अलग-अलग तरीके से बनाती हैं।
सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों के साथ लोबिया की भी बाजार में भरमार देखने को मिलती है, लेकिन एक जैसे तरीके से बनने वाली लोबिया की सब्जी खा-खाकर बच्चे छोड़ो हम खुद भी बोर हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी स्थिति है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपको लोबिया की यूनिक स्टाइल में बनने वाली सब्जी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे न केवल बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी चट करके खा जाएंगे। नीचे देखें इसे बनाने की विधि-
लोबिया मसाला भुजिया रेसिपी Recipe Card
लोबिया मसाला भुजिया सब्जी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 2 गड्डी लोबिया या मोगरी फली कटी हुई
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टेबल स्पून जीरा
- 1/4 टेबलस्पून राई
- 1/4 टेबल स्पून सौंफ
- थोड़े मेथी दाने
- 1/4 टेबल स्पून हींग
- 1 टमाटर कटा हुआ
- 4 सूखी लाल मिर्च
- भिगोने के लिए गर्म पानी
- 5-6 लहसुन की कलियां
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार 1/2 टेबल स्पून चीनी स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले लाल मिर्च को गर्म पानी में डालकर 15 मिनट के लिए डंठल हटाकर सोक होने के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
इसके बाद टमाटर और लहसुन के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। जरूरत पड़ने पर 3 टेबल स्पून पानी भी मिलाएं।
- Step 3:
फिर एक कढ़ाई में तेल गरम कर उसमें साबुत मेथी, जीरा, मसाले और हींग डालकर तड़का लगाएं।
- Step 4:
अब इसमें मोगरी यानी लोबिया डालकर फ्राई करें। इसके बाद नमक डालें और ढककर धीमी से मीडियम आंच पर हल्का नरम होने तक पकाएं।
- Step 5:
फिर पहले बनाया हुआ मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालें और बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
- Step 6:
ध्यान दें इसे तब तक पकाएं जब तक कच्ची महक न चली जाए और पेस्ट अच्छी तरह से भुन न जाए।
- Step 7:
इसके बाद इसे चपाती या दाल चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
लोबिया की भुजिया सब्जी बनाने की रेसिपी

- सबसे पहले लाल मिर्च को गर्म पानी में डालकर 15 मिनट के लिए डंठल हटाकर सोक होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद टमाटर और लहसुन के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। जरूरत पड़ने पर 3 टेबल स्पून पानी भी मिलाएं।
- फिर एक कढ़ाई में तेल गरम कर उसमें साबुत मेथी, जीरा, मसाले और हींग डालकर तड़का लगाएं।
- अब इसमें मोगरी यानी लोबिया डालकर फ्राई करें। इसके बाद नमक डालें और ढककर धीमी से मीडियम आंच पर हल्का नरम होने तक पकाएं।
- फिर पहले बनाया हुआ मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालें और बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
- ध्यान दें इसे तब तक पकाएं जब तक कच्ची महक न चली जाए और पेस्ट अच्छी तरह से भुन न जाए।
- इसके बाद इसे चपाती या दाल चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The day: बचे हुए चावल और बीन्स से बनाएं स्वादिष्ट रोल, आएगा स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।