दाल में टमाटर के बजाए इन चीजों से लगाएं तड़का, महंगाई में होगी बचत

मानसून के मौसम में बारिश के कारण मार्केट में सब्जी की सप्लाई कम हो जाती है। साथ ही,अधिक वर्षा के कारण फसलें खराब हो जाती हैं, जिससे मार्केट में सब्जी के दाम बढ़ जाते हैं। इस साल ज्यादा बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब हो गई है और मार्केट में टमाटर के दाम 120 रुपये प्रति किलो के पार हो गया है । टमाटर के बढ़े हुए दाम आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। बहुत से लोगों ने टमाटर का उपयोग सीमित कर दिया है, तो वहीं बहुतों ने टमाटर के दूसरे विकल्पों का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
बहुत से लोग दाल बनाते वक्त दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें टमाटर का तड़का लगाते हैं, लेकिन कई लोग बदले हालात में दाल में टमाटर नहीं डाल रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको तड़का में टमाटर डालने का विकल्प बताने वाले हैं। टमाटर के बजाए आप इन चीजों से तड़का लगाएं, जिससे दाल का स्वाद लाजवाब हो जाए।
लहसुन से लगा सकते हैं तड़का

दाल के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप लहसुन और सरसों के तेल से तड़का तैयार करें और टमाटर के तड़के के जगह पर दाल में तड़का लगाएं। लहसुन में तेज गंध होती है जो कि सरसों के तेल में भूनने के बाद और ज्यादा तेज हो जाती है। इसलिए एक्स्ट्रा खुशबू के लिए लहसुन से तड़का लगाएं।
जीरा और राई से लगाएं तड़का

जीरा और राई से तड़का लगाने से दाल में सौंधी महक आती है। तड़का लगाने की प्रोसेस बहुत सिंपल है। बस तड़के वाले बर्तन को गैस पर चढाएं। अब सरसों का तेल या 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा और राई डालें। राई और जीरा के चटकने के बाद उसे दाल में डालें।
इसे भी पढ़ें: राई और जीरा से ही नहीं इन चीजों से भी लगा सकते हैं तड़का
कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल करें

कढ़ी पत्ता से भी आप दाल में तड़का लगाकर बेहतर स्वाद ला सकते हैं। इसके लिए दाल वाली कलछी को गर्म करें और उसमें तेल डालें, गरम होने पर उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और लहसुन डालकर चटकने दें। अब इसे पके हुए दाल के साथ मिक्स करें और गरमा-गरम खाने के लिए सर्व करें।
इन चीजों से टमाटर की कमी पूरा करें
दाल में लोग टमाटर इसलिए डालते हैं क्योंकि, इससे दाल में हल्का खट्टापन आता है। साथ ही, खाने में भी स्वाद अच्छा लगता है। ऐसे में दाल के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमें सूखे या कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे काटकर डालें। इसके अलावा, इमली को भी तोड़कर डालें। इससे दाल में खट्टापन भी आएगा और टमाटर की कमी भी पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: 'अरहर की दाल' में ये 5 तरह के तड़के लगाएं और दाल को स्वादिष्ट बनाएं
इन चीजों का उपयोग आप टमाटर के विकल्प के रूप में कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।