खत्म हो जाए जीरा तो इन चीजों से खाने में लगाएं तड़का

जब आप बीमार पड़ते हैं तब आपको उबला हुआ खाना दिया जाता है। यह खाने में बिल्कुल टेस्टलेस होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने में तड़का नहीं लगाया जाता है। इसी से पता चलता है खाने में तड़का लगाना कितना जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं दाल से लेकर सब्जी तक में जीरा का छौंका लगाती हैं। क्या हो जब आप खाना बना रही हों और मसालदानी में जीरा न हो, तब आप क्या करेंगी? आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप जीरा के अलावा तड़के के लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इन चीजों के बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
राई से लगाएं तड़का
अगर आपके घर में जीरा खत्म हो गया है तो आप इसकी जगह राई का तड़का लगा सकते हैं।
कैसे लगाएं तड़का?
- सबसे पहले तेल को गर्म कर लें।
- इसके बाद गर्म तेल में राई डालें।
- फिर आप अपनी पंसद लहसुन और अदरक डाल सकते हैं।
- लीजिए लग गया तड़का।
- हालांकि, आप राई से किसी भी सब्जी या दाल में छौंका लगा सकती हैं, लेकिन इसका स्वाद सबसे ज्यादा हरी सब्जी और दाल के साथ अच्छा लगता है।
करी पत्ता का करें इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: 'अरहर की दाल' में ये 5 तरह के तड़के लगाएं और दाल को स्वादिष्ट बनाएं
तड़का लगाने का तरीका
- सबसे पहले करी पत्ता को अच्छे से धो लें।
- इसके बाद पत्तों को सुखा लें।
- अब कड़ाही में तेल को गर्म करने के लिए रखें।
- जब तेल में गर्म हो जाए तब इसमें पत्तों को तोड़कर डालें।
- अब प्याज और टमाटर से मसाला बना लें।
- लग गया न दाल में तड़का।
- अब आप जब भी खाना परोसेंगी इसकी खुशबू से ही सब आपकी तारीफ करेंगे।
इसे भी पढ़ें:Tadka For Kadhi: कढ़ी में लगाएं इन चीजों का तड़का, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
तेज पत्ता का करें उपयोग
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले तेज पत्ते को दो टुकड़ों में तोड़ लें।
- अब गर्म तेल में तेज पत्ता डालें।
- फिर लहसुन डालकर तड़का लगा लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।