इस आसान रेसिपी से बनाएं आलू मटर का चोखा और लिट्टी का मजा करें दोगुना

सर्दियों में हरी मटर की भरमार होती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। ऐसे में अगर हम अपने रोज के व्यंजनों में इसे शामिल करें तो बात ही क्या है। सर्दियों में खाने सी चीजों का मजा भी कई गुना बढ़ जाता है।
अगर आप भी हरी मटर से बनी एक आसान रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें आलू मटर का स्वादिष्ट चोखा। इस चोखा का स्वाद आप लिट्टी के साथ और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, राई, बारीक कटी हरी मिर्च के साथ करी पत्ते डालें। जब ये तड़का तैयार हो जाए तब इसमें मरी मटर डालें।
- मटर को 3 मिनट के लिए ढककर पकने दें। मटर(हरी मटर की इडली) जैसे ही पकने लगे इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालें और फिर से इसे ढककर पकाएं।
- टमाटर के अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च और अपनी इच्छानुसार मसाले मिलाएं।
- आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें और कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे ऐसे मिलाएं कि पूरा मसाला और मटर, टमाटर के साथ आलू भी मिक्स हो जाएं।
- कढ़ाई में आलू को 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर ढककर पकने दें और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- इसे गर्म ही सर्व करें और इसमें हरी धनिया से गार्निशिंग करें। स्वाद भरा चोखा तैयार है इसका स्वाद लिट्टी के साथ उठाएं या इसे रोटी के साथ खाएं।
आलू मटर चोखा Recipe Card
आलू मटर का चोखा रेसिपी
Ingredients
- हरी मटर- 1 कप
- उबले हुए आलू -3
- बारीक कटा टमाटर- आधा कप
- तेल -1 बड़ा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- राई- 1 /2 छोटा चम्मच
- करी पत्ता - 5-6
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च- 1
Step
- Step 1:
कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, राई, बारीक कटी हरी मिर्च के साथ करी पत्ते डालें। तड़का तैयार होने पर इसमें मरी मटर डालें।
- Step 2:
कढ़ाई को ढककर 3 मिनट के लिए मटर पकने दें। इसमें बारीक कटे हुए टमाटर मिलाएं और फिर इसे ढककर पकाएं।
- Step 3:
टमाटर के अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च और मसाले मिलाएं।
- Step 4:
आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें और कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 5:
आलू को 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर ढककर पकने दें और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- Step 6:
इसे गर्म ही सर्व करें और इसकी हरी धनिया से गार्निशिंग करें। स्वाद भरा चोखा तैयार है इसका मजा उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें: डिनर का मजा दोगुना बढ़ा देगी मटर की सूखी सब्जी, नोट करें रेसिपी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।