घर पर बनाएं एलोवेरा का जूस, जानें रेसिपी

एलोवेरा का पौधा त्वचा से लेकर अन्य समस्याओं तक के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सेहत को तंदुर्सत रखने के लिए आप एलोवेरा का जूस पी सकती हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाला जूस शुद्ध नहीं होता है। इसलिए आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं एलोवेरा जूस की रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
विधि
एलोवेरा जूस रेसिपी Recipe Card
हेल्दी ड्रिंक पीना चाहती हैं तो घर पर बनाएं एलोवेरा जूस।
Ingredients
- 1 एलोवेरा का पत्ता
- 1 कप पानी
- स्वादानुसार चीनी
- नींबू का रस
Step
- Step 1:
सबसे पहले एलोवेरा को धोकर फिर इसके पत्ते को काट लें।
- Step 2:
अब एक बाउल में इसका रस निकाल लें।
- Step 3:
फिर इसमें 1 गिलास पानी डालें और मिक्स करें।
- Step 4:
अब इसमें नींबू का रस निचोड़ें और इसे मिला लें।
- Step 5:
लीजिए बन गया आपका एलोवेरा जूस।
- सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छे से धो लें। क्योंकि कई बार इस पर मिट्टी जमी होती है।
- इसके बाद एलोवेरा को किसी साफ कपड़े से पोंछ लें।
- अब आपको चाकू की मदद से इसके बाहरी पत्ते को काटना होगा।
- जब यह कट जाए तब इसमें से रस निकालें और बाउल में डालें। इस रस को जेल कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों के मौसम में ट्राई करें ये 3 वेजिटेबल जूस की रेसिपीज
- अब इसमें 1 गिलास पानी डालें और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ऊपर से आधा नींबू निचोड़ लें। इससे एलोवेरा के जूस का स्वाद अच्छा हो जाएगा।
- अब दोबारा एक बार जूस को मिक्स करें। (जामुन जूस की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना एलोवेरा जूस।
- इसे तुरंत गिलास में डालें और सर्व करें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।