अंडे खाना प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अंडे खाने से हमें बहुत ज्यादा पोषण मिलता है और बच्चों के लिए तो ये और भी अच्छे माने जाते हैं। अंडों को पकाने और उन्हें खाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन कई बार अंडा उबालने जैसा आसान काम भी किसी कारण से बिगड़ जाता है। अंडे खाने का तरीका आपका भले ही अलग हो सकता है, लेकिन इसे पकाने के लिए कुछ खास हैक्स हर तरीके के लिए काम आ सकते हैं।
आज हम आपको अंडे से जुड़े तीन हैक्स बताने जा रहे हैं जो सही तरीके से इसे पकाने में आपकी मदद करेंगे। अंडा बॉइल करने से लेकर फ्राई करने तक के लिए ये हैक्स आपके काम आएंगे।
1. अंडा उबालने के लिए हैक्स-
समय-
अगर आपको सॉफ्ट बॉइल एग चाहिए तो आप 4-5 मिनट ही इसे उबालें। अगर हार्ड बॉइल एग चाहिए तो 12-15 मिनट उत्तम समय होता है। आपको जैसा भी अंडा चाहिए हो इससे ज्यादा समय के लिए न उबालें।
इसे जरूर पढ़ें- अंडे को कैसे खाएं कि सेहत को हो फायदा
अंडा उबालने के बाद योक पर आई हरी या ग्रे लाइन का क्या करें?
अंडा उबालते समय कई बार ऐसा होता है कि लोगों को योक (पीले भाग) के आस-पास हरी या फिर ग्रे लाइन दिखती है। ऐसा सल्फर के कारण होता है जब अंडा ज्यादा पक जाता है। ये नुकसानदेह नहीं होती, लेकिन फिर भी ये देखने में अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप अंडों को उबलाने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डाल दें।
उबले अंडों को आसानी से छीलने के लिए-
उबले अंडों को आसानी से छीलने के लिए एक और हैक है। आप अंडों को उबालते हुए पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें। उबालने के बाद छिलके बहुत ही आसानी से निकल जाएंगे।
Recommended Video
2. परफेक्ट राउंड एग फ्राई के लिए-
अंडा फ्राई करते समय हमेशा वो किसी न किसी अलग शेप में चला जाता है। ऐसे में अगर आप परफेक्ट शेप देना चाहती हैं तो अंडे को राउंड प्याज के अंदर फोड़ें और इस तरह से पैन में सेकें जैसे तस्वीर में दिखाया गया है। आप स्क्वेयर शेप के लिए ब्रेड के साइड्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में रोजाना 1 उबला अंडा खाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं
3. माइक्रोवेव में बनाएं इंस्टेंट कप ऑमलेट-
ऑमलेट बनाने के लिए हमेशा पैन, तेल और गैस स्टोव की जरूरत नहीं होती है। आप ऑमलेट बनाने के लिए आराम से कप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। माइक्रोवेव में इसे बनाने के लिए सिर्फ 60 सेकंड्स ही लगेंगे। इंस्टेंट ऑमलेट बनाने के लिए आप सभी जरूरी इंग्रीडियंट्स को मिलाकर सिर्फ माइक्रोवेव वाले मग में डालकर 60 सेकंड के लिए पका लें। इसमें तेल डालने की जरूरत नहीं होगी।
ये सभी हैक्स आपको रोजमर्रा की जिंदगी में फायदा देंगे और आपके काम को आसान बनाएंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।