रोटी सेंकने वाले तवे पर भी बन जाएगा एकदम परफेक्ट डोसा, बस फॉलो करें ये 2 स्टेप्स

How To Make Dosa On Iron Tawa Without Sticking: दक्षिण भारत ही नहीं पूरे देश में इडली और डोसा को खूब पसंद किया जाता है। सुबह का ब्रेकफास्ट हो या डिनर में कुछ हल्का खाने का मन, डोसा हमेशा एक बेहतरीन विकल्प होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है। डोसा बनाने के लिए बैटर का अच्छी तरह फर्मेंट होना जरूरी है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती तब आती है जब लोहे के तवे पर डोसा चिपकने या टूटने लगता है, लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो रोटी वाले तवे पर भी परफेक्ट डोसा बना सकती हैं? आज के इस लेख में हम आपको 2 सिंपल ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे।
लोहे वाले तवे पर डोसा कैसे बनाएं? (How To Make Dosa Without Non Stick Pan)

लोहे का तवा, जिस पर हम रोज रोटियां सेंकते हैं, उस पर डोसा या तो चिपक जाता है या फिर टूट जाता है, लेकिन अगर सही तरीका अपनाया जाए, तो आप बाजार जैसा डोसा बना सकती हैं। नीचे पढ़ें स्टेप्स-
इसे भी पढ़ें- इडली और डोसे का बैटर हो गया है खट्टा? इन 4 तरीकों से करें फिक्स
पहले नमक और बर्फ का करें इस्तेमाल

- सबसे पहले तवे को हल्का गर्म करें।
- इसके बाद पूरे तवे पर थोड़ा सफेद नमक छिड़कें।
- अब एक बर्फ का टुकड़ा लें और नमक के ऊपर लगभग 30 सेकंड तक रगड़ें।
- आप देखेंगे कि तवे पर पानी इकट्ठा हो गया है। इस पानी को साफ कर दें और तवे को पूरी तरह सूखने दें।
प्याज के टुकड़े से लगाएं तेल

- इसके बाद एक प्याज को आधा काट लें।
- कटे हुए हिस्से को तेल में डुबोकर पूरे तवे पर अच्छी तरह रगड़ें।
- इसके बाद डोसा बैटर डालें और हल्के हाथों से फैलाएं।
- कुछ देर रुकने के बाद डोसा के ऊपर तेल डालें।
- अगर आप मसाला डोसा बना रही हैं, तो मसाला डालकर 30 सेकेंड रुकें।
- डोसा निकालने वाले पलटे (स्पैचुला) को एक बार पानी में डुबोकर निकालें।
- फिर उसकी मदद से डोसा पलटें। इससे डोसा आसानी से तवे को छोड़ देगा और टूटेगा नहीं।
इसे भी पढ़ें- बची हुई दाल को फेंकने की जगह डोसा बैटर में करें मिक्स, रेस्टोरेंट स्टाइल डोसा बनकर हो जाएगा तैयार
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik, Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।