सोशल मीडिया पर दूसरों की लाइफ देखकर अपनी जिंदगी कम क्यों लगने लगती है? समझें इसके पीछे की Psychology

"अरे यार....उसने नई गाड़ी ले ली और मैं तो अभी तक मेट्रो में ही ट्रैवल करती हूं...", "उसकी मैरिड लाइफ कितनी अच्छी चल रही है और मेरे तो मेरे पति से रोज झगड़े होते हैं..." सोशल मीडिया पर अपनी दोस्तों की पोस्ट देखते हुए आरुषि अक्सर ऐसा सोचा करती थी। वैसे यह कहानी सिर्फ आरुषि की नहीं, बल्कि न जाने कितने लोगों की है। सोशल मीडिया पर अक्सर दूसरों की जिंदगी देखकर हमें अपनी लाइफ कम लगने लगती है और अचानक से ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी में तो कुछ ठीक ही नहीं है, इसके पीछे क्या साइकोलॉजी होती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Pragya Rashmi, Consultant Psychologist, Yashoda Hospitals, Secunderabad, Hyderabad जानकारी दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर दूसरों की लाइफ देखकर अपनी जिंदगी कम क्यों लगने लगती है?
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूसरों की जिंदगी देखकर कई लोगों को ऐसा लगता है कि हमारी अपनी जिंदगी अधूरी या कमतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से करने लगते हैं।
- मनोविज्ञान की भाषा में इसे 'अपवर्ड सोशल कंपैरिजन' (ऊपरी सामाजिक तुलना) कहा जाता है। इसका मतलब है खुद की तुलना उन लोगों से करना, जो हमसे ज्यादा सफल, आकर्षक, खुश या समृद्ध नजर आते हैं।
- हो सकता है कि कोई व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की उलझनों और मुश्किलों भरी जिंदगी की तुलना, किसी दूसरे व्यक्ति की सबसे बेहतरीन तस्वीरों या उनकी सफलताओं से कर रहा हो।
- यह असल में एक असंतुलित तुलना है, जिससे निराशा, खुद के बारे में नकारात्मक सोच, जलन और असंतोष पैदा हो सकता है।
- सोशल मीडिया पर इस तरह की तुलना करने से व्यक्ति को अपनी खुशी कम लगने लगती है और कई बार इसका असर हमारे कॉन्फिडेंस लेवल पर भी होता है।

सोशल मीडिया और असल जिंदगी में है फर्क
एक्सपर्ट का कहना है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली जिंदगी असलियत का एक 'फिल्टर्ड' रूप होती है। इसमें लोगों की नाकामियों, आपसी झगड़ों, आर्थिक संघर्षों या अन्य मुश्किलों का कोई जिक्र नहीं होता, जिनका सामना असल जिंदगी में हर किसी को करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- कुछ लोगों को अंधेरे में सुकून मिलता है, तो कुछ को रोशनी में क्यों आती है नींद? जानें साइकोलॉजी
मेंटल हेल्थ पर न पड़ने दें असर
अगर आप लंबे समय तक सोशल मीडिया पर दूसरों की जिंदगी को देखकर खुद की लाइफ में खामियां ढूंढते रहेंगे और खुद को कम आंकते रहेंगे, तो इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए, सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे स्क्रॉल करने की आदत कम करें। दूसरों की लाइफ पर ध्यान देने के बजाय इस बात पर गौर करें कि आप क्या हासिल कर सकते हैं? अगर आपको फील होता है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल का असर आपके मूड, नींद की आदतों, आत्मविश्वास या डेली रूटीन पर लगातार हो रहा है, तो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर बात करें।
यह भी पढ़ें- 'कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं...', महिलाएं अपनी तकलीफ छिपाती क्यों हैं? जानिए साइकोलॉजी
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।