Smiling Depression: चेहरे पर हमेशा मुस्कान और दिल में गहरा गम! क्या है स्माइलिंग डिप्रेशन? जानिए इसके लक्षण
-1793102244724.webp)
आपने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा जो बाहर से हमेशा खुश, हंसते-मुस्कुराते और एनर्जेटिक नजर आते हैं। ऑफिस में सबसे ज्यादा एक्टिव, दोस्तों में सबसे ज्यादा मजाकिया, लेकिन अकेले में वो अंदर ही अंदर टूट रहे होते हैं। इसी स्थिति को एक्सपर्ट्स Smiling Depression कहते हैं। यह वो डिप्रेशन है जो चेहरे की मुस्कान के पीछे छिपा होता है।
क्या आप भी स्माइलिंग डिप्रेशन से पीड़ित?
स्माइलिंग डिप्रेशन कोई ऑफिशियल मेडिकल डायग्नोसिस नहीं है, यानी इसे DSM-5 जैसी किताबों में अलग बीमारी के तौर पर नहीं गिना जाता है, लेकिन यह एक बेहद खतरनाक हकीकत है। इसमें व्यक्ति अपने दर्द को मास्क करने में माहिर हो जाता है। International Journal of Pharmaceutical sciences की रिसर्च के मुताबिक, स्माइलिंग डिप्रेशन में व्यक्ति कई बार सुसाइड से कुछ घंटे पहले भी बेहद खुश दिखाई देता है और बाद में वह गलत कदम उठा लेता है।
हर मुस्कुराता चेहरा खुश हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार लोग परिवार और दोस्तों के सामने खुद को खुश दिखाते हैं, जबकि अकेले होने पर उदासी, खालीपन या निराशा महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि अपनी परेशानी बताने से दूसरे उन्हें कमजोर समझेंगे या उनकी वजह से परेशान होंगे। इसलिए, वे अपनी भावनाएं छुपाकर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं।
Photo Credit: Magnific
स्माइलिंग डिप्रेशन के क्या हैं लक्षण?
इसके संकेत हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं।
- बाहर से खुश दिखना, लेकिन अकेले में उदास महसूस करना।
- पहले पसंद आने वाली चीजों में दिलचस्पी कम होना।
- नींद और भूख में बदलाव आना।
- खुद को दूसरों से अलग-थलग महसूस करना।
- लगातार थकान, निराशा या खुद को बेकार समझना।
- अपनी परेशानी किसी से साझा करने से बचना।
सिर्फ मुस्कुराने या कभी-कभी उदास रहने से किसी को डिप्रेशन नहीं कहा जा सकता। लक्षणों की अवधि, उनकी गंभीरता और रोजमर्रा की जिंदगी पर उनके असर को समझना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- शाम का ढलता सूरज दूर कर सकता है डिप्रेशन, जानें क्या है Sunset Awe?
कब लेनी चाहिए एक्सपर्ट की मदद?
अगर उदासी, निराशा या किसी काम में दिलचस्पी की कमी आ रही है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है, तो साइकेट्रिस्ट से सलाह लें। साइकेट्रिस्ट की मदद से डिप्रेशन का इलाज संभव है और सही समय पर मदद मिलने से स्थिति बेहतर हो सकती है।
Photo Credit: Magnific
मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को समझना जरूरी
किसी व्यक्ति की मुस्कान देखकर उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए, अपनों से खुलकर बात करना, उनकी भावनाओं को बिना जज किए सुनना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। याद रखें, हमेशा मजबूत दिखना जरूरी नहीं है। अपनी परेशानी स्वीकार करना और मदद मांगना भी हिम्मत की बात है।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में खुद से ही परेशान क्यों रहने लगती हैं महिलाएं? समझें मूड और हार्मोन्स का कनेक्शन
अगर कोई हमेशा हंसता है, इसका मतलब ये नहीं कि वह अंदर से खुश है। कभी-कभी सबसे ज्यादा मुस्कुराने वाले इंसान को ही सबसे ज्यादा गले लगाने की जरूरत होती है। इसलिए अपने आस-पास के लोगों से दिल से पूछिए, 'तुम सच में कैसे हो?' अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- स्माइलिंग डिप्रेशन और आम डिप्रेशन में क्या अंतर है?
- आम डिप्रेशन में व्यक्ति उदास, थका हुआ और काम से दूर रहने लगता है, जिससे पता चल जाता है। जबकि स्माइलिंग डिप्रेशन में व्यक्ति बाहर से बहुत एक्टिव और खुश दिखता है, इसलिए इसे पहचानना मुश्किल होता है।
- क्या स्माइलिंग डिप्रेशन अपने आप ठीक हो सकता है?
- नहीं, इसे सिर्फ पॉजिटिव सोचने से ठीक नहीं किया जा सकता। यह एक गंभीर मानसिक स्थिति है जिसके लिए काउंसलिंग, सही सपोर्ट और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद लेना बहुत जरूरी है।
- अगर मेरे किसी दोस्त में स्माइलिंग डिप्रेशन के लक्षण दिखें तो मैं कैसे मदद करूं?
- उसे जज न करें और "तुम तो खुश दिखते हो" जैसा न कहें। प्यार से पूछें कि वो सच में कैसा महसूस कर रहा है, उसकी बात ध्यान से सुनें और उसे किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से बात करने के लिए प्रेरित करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।