रोज की अधूरी नींद आपके तन और मन को कर रही है बीमार, ऐसे पहचानें Sleep Debt

'इस वीकेंड हफ्ते भर की नींद पूरी कर लूंगी...' कई बार ऐसा होता है कि जब हमारा पूरा हफ्ता भागदौड़ में बीतता है और आखिर में हम यही सोच लेते हैं कि छुट्टी वाले दिन या वीकेंड पर नींद पूरी करके हम अपनी थकान दूर कर लेंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। जब लंबे वक्त तक आपके शरीर को रोजाना उतनी नींद नहीं मिल पाती है, जितनी शरीर के लिए जरूरी होती है, तो इसका असर आपके तन और मन पर साफ नजर आता है। नींद की कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार तनाव तो कई बार बिजी शेड्यूल के चलते नींद पूरी नहीं हो पाती है।
ऐसे में 'स्लीप डेट' (Sleep Debt) या स्लीप डेफिसिट बढ़ता जाता है। यह क्या होता है, इसके क्या लक्षण है और कैसे इसके चलते आपका पूरा शरीर और मन प्रभावित होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr Vinit Banga
Director- Neurology, Fortis Hospital, Faridabad जानकारी दे रहे हैं।
Sleep Debt क्या होता है?
'स्लीप डेट' (Sleep Debt) तब होता है जब आपकी नींद की जरूरत और असल में आपको मिलने वाली नींद की मात्रा में अंतर होता है। यह तब होता है जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, आप देर तक काम करते हैं, तनाव की वजह से सो नहीं पाते हैं या आपके सोने का कोई तय समय नहीं होता। रोजाना एक या दो घंटे कम सोने से भी 'स्लीप डेट' हो सकता है, और इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

नींद की कमी के लक्षण
- थकान
- सुबह उठने में मुश्किल
- दिन में बहुत ज्यादा नींद आना
- ध्यान और फोकस में कमी
- भूलने की आदत
- सिरदर्द
- चिड़चिड़ापन
शरीर पर बुरा असर डालती है नींद की कमी
नींद की कमी से लोगों की शारीरिक और मानसिक सेहत खराब होती है। नींद न आने (इंसोम्निया) के चलते इम्यून सिस्टम का कमजोर होना, मेटाबॉलिज्म पर असर, वजन पर असर और बार-बार बीमार पड़ना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। पर्याप्त नींद न लेने से आपकी याददाश्त, सीखने की क्षमता और ध्यान लगाने की शक्ति पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, आप तनाव और बेचैनी महसूस कर सकते हैं। नींद की भारी कमी होने पर आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हर वक्त चिड़चिड़ापन और थकान... Millennials में क्यों बढ़ रही है मानसिक घुटन?
रोजाना कितनी नींद है जरूरी?
डॉक्टर विनीत का कहना है कि रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। आपका स्लीप साइकिल भी तय होना चाहिए। अगर किसी भी वजह से आपको पूरी नींद नहीं मिल पा रही है, तो इस पर ध्यान दें। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है या लाख कोशिशों के बाद भी नींद नहीं आती है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
यह भी पढ़ें- कम नींद, ज्यादा काम! क्या तेजी से बूढ़ा हो रहा है आपका ब्रेन? एक्सपर्ट से समझें
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- डीप स्लीप क्या होती है?
- डीप स्लीप शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह नींद का वह सबसे गहरा और जरूरी चरण है, जब दिल की धड़कन, सांस और दिमागी गतिविधियां बहुत धीमी हो जाती हैं और शरीर खुद को रिपेयर करता है।
- क्या Sleep Debt से वजन बढ़ सकता है?
- लंबे समय तक नींद की कमी, हंगर और स्ट्रेस हार्मोन पर असर डालती है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम बढ़ सकता है।
- क्या दिन में झपकी लेने से Sleep Debt कम हो सकता है?
- छोटी झपकी थकान में कुछ सुधार कर सकती है, लेकिन यह रात की पर्याप्त और नियमित नींद का विकल्प नहीं है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।