Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

कम नींद, ज्यादा काम! क्या तेजी से बूढ़ा हो रहा है आपका ब्रेन? एक्सपर्ट से समझें

क्या आपके पता है कि नींद की कमी, तनाव और काम का अनियमित शिड्यूल आपकी ब्रेन हेल्थ पर असर डाल सकता है? अगर आप भी काम की वजह से अक्सर अधूरी नींद में उठ जाती हैं, कभी देर रात तक काम करती हैं तो कभी बिना रूके कई घंटे लैपटॉप पर डेडलाइन की जद्दोजेहद में उलझी रहती हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
Updated:- 2026-07-04, 17:16 IST
image

क्या आपने कभी अपनी ब्रेन हेल्थ के बारे में सोचा है? अगर आपको यह सवाल अजीब लग रहा है, तो आपको बता दूं कि यह एक ऐसा सवाल है जो आपको खुद से जरूर पूछना चाहिए। हम सभी अपनी फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन ब्रेन और मेंटल हेल्थ के बारे में हम बात ही नहीं करते हैं या उस पर उतना ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन असल में भागदौड़ से भरी जीवनशैली, काम के लंबे घंटे, तनाव और अधूरी नींद हमारे दिमाग पर असर डाल सकती है और इसकी वजह से दिमाग वक्त से पहले बूढ़ा होने लगता है। ये सभी चीजें किस तरह हमारी ब्रेन हेल्थ पर असर डालती हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr V. Nagarjuna Maturu is a Senior Consultant, Clinical and Interventional Pulmonology, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।

कम नींद, तनाव और काम के अनियमित घंटों का दिमाग पर क्या असर होता है?

  • काम के अनियमित पैटर्न और अपर्याप्त नींद का ब्रेन सेल्स की हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। लंबे समय तक नींद की कमी से मेटाबॉलिक वेस्ट को हटाने, चीजों को याद रखने और मूड को कंट्रोल करने में मुश्किल आती है, जिससे सोचने-समझने की क्षमता कम होने का खतरा बढ़ जाता है।

is less sleep and more work making your brain age faster expert answer

  • अगर आपकी शिफ्ट अक्सर बदलती है, काम के घंटे बहुत ज्यादा हैं, आप कभी दिन में तो कभी रात में काम करती हैं, तो इसकी वजह से शरीर का सर्केडियन साइकिल (जैविक घड़ी) बिगड़ने लगती है, जिससे आखिर में सोचने-समझने की क्षमता, याददाश्त और ध्यान देने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- रात को 2 बजे तक दिमाग में चलते रहते हैं हजारों विचार? सोने से पहले करें यह मुद्रा, मिलेगा सुकून

how does lack of sleep affect mental health

  • जब खराब नींद और सर्केडियन साइकिल का तालमेल बिगड़ने जैसी चीजें एक साथ होती हैं, तो दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ जाती है, जो डिमेंशिया और दिमाग से जुड़ी दूसरी बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है।
  • अगर आप भी तनाव में हैं या लंबे समय तक काम करती हैं, अक्सर नींद पूरी नहीं होती है, तो आपको ये दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। कई बार काम करने के बाद भी आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप कुछ भूल रही हैं।
  • ऐसे में ब्रेन हेल्थ को सुधारने के लिए अच्छी और गहरी नींद लें, मेडिटेशन करें और काम के प्रेशर को इस तरह खुद पर हावी न होने दें कि इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ पर होने लगे।

यह भी पढ़ें- तनाव और एंग्जायटी से चाहिए राहत? रोज करें Box Breathing, मिनटों में मिलेगा सुकून

 

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।