Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

दिमाग ही नहीं शरीर के इन हिस्सों में भी जमा होता है तनाव, एक्सपर्ट से समझें

क्या आपको लगता है कि स्ट्रेस सिर्फ दिमाग में ही जमा होता है या स्ट्रेस की वजह से सिर्फ मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है, तो आप गलत हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह शरीर के किन हिस्सों को किस तरह प्रभावित कर सकता है।  
Updated:- 2026-07-27, 20:56 IST
stress does not affect only the brain know its impact on body

क्या आपने कभी सोचा है कि जिन इमोशंस को आप बोल नहीं पाते, वो कहां इकट्टे होते हैं?
जब लंबे समय तक आप तनाव में रहते हैं, सो नहीं पाते हैं, तो शरीर में क्या होता है?
स्ट्रेस सिर्फ हमारे दिमाग में ही नहीं, बल्कि शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। अंदर दबा हुआ गुस्सा, डर, चिंता और घबराहट कैसे शरीर पर असर डाल सकती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Vighnesh Y, Sr. Consultant General Physician, Yashoda Hospitals, Secunderabad जानकारी दे रहे हैं।

शरीर में हो सकता है दर्द

लगातार तनाव में रहने के कारण शरीर में दर्द भी हो सकता है। आमतौर पर मन में दबी हुई भावनाएं, बोझ और तनाव, गर्दन में दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ओवरथिंकिंग कब बन जाती है एंग्जायटी? एक्सपर्ट से समझें

रिप्रोडक्टिव हेल्थ हो सकती है प्रभावित

fertility and iud
लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने की वजह से हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं और इसके कारण महिलाओं के पीरियड्स, ओव्युलेशन और रिप्रोडक्टिव हेल्थ प्रभावित होती है। इसकी वजह से महिलाएं पीसीओडी का शिकार हो सकती हैं।

भूख पर होता है असर

तनाव के चलते भूख पर भी असर होता है। कई लोगों की भूख बढ़ जाती है, तो कई लोगों की कम होने लगती है। इसके चलते एसिडिटी, जलन, गैस और कब्ज भी हो सकता है। तनाव से मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है।

इंफेक्शन का बढ़ सकता है खतरा

cold cough remedy
ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि तनाव की वजह से इंफेक्शन हमें जल्दी घेर लेते हैं और घाव भरने में भी देर होती है। बार-बार मौसमी इंफेक्शंस का शिकार होना भी क्रॉनिक स्ट्रेस का संकेत हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- 'कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं...', महिलाएं अपनी तकलीफ छिपाती क्यों हैं? जानिए साइकोलॉजी

 

हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, हेल्दी खान-पान और मेंटल हेल्थ के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck

 

FAQ
ज्यादा स्ट्रेस होने पर क्या करना चाहिए?
ज्यादा स्ट्रेस होने पर प्राणायाम और मेडिटेशन करें, गहरी सांस लें और किसी अपने से बात करें।
डिप्रेशन के 4 प्रमुख लक्षण क्या हैं?
थकान, किसी काम को करने का मन न होना, चिड़चिड़ापन, लगातार उदासी और नींद आने में मुश्किल, डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं।
चिंता करने से कौन सा रोग होता है?
स्ट्रेस से दिल की बीमारी, हाई बीपी और एंग्जायटी डिसऑर्डर समेत कई दिक्कतें हो सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।