आस्था और सेहत का अनोखा संगम, कार्तिक महीने में नदी स्नान का शरीर पर होता है यह असर
-1795091509097.webp)
भारतीय परंपराओं में हर रीति-रिवाज के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है। वहीं बात करें कार्तिक स्नान की, तो हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक एक महीने रोजाना सूरज निकलने से पहले पवित्र नदियों, तालाबों या ताजे ठंडे पानी से नहाने की परंपरा है। देश भर में लाखों लोग इसे पुण्य और आस्था के नजरिए से देखते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं, आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद के हिसाब से भी इसे बेस्ट माना गया है?
कार्तिक स्नान के 4 बड़े वैज्ञानिक फायदे
विज्ञान के नजरिये से देखा जाएं, तो कार्तिक स्नान एक नेचुरल थेरेपी की तरह काम करता है। आइए विस्तार से समझते हैं कार्तिक स्नान के पीछे कौन सा साइंस काम करता है-
शरीर की कोल्ड थेरेपी
वैज्ञानिक कारण की बात करें, तो कार्तिक महीना हल्की ठंड से कड़ाके की सर्दी में जाने का समय होता है। इन दौरान सुबह ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने वाला सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जिससे आने वाली तेज ठंड में सर्दी-जुकाम, खांसी या वायरल बुखार होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

pinterest/Lydia Van Alsenoy
ऑक्सीजन और ओजोन
अमेरिका के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोध आर्काइव के अनुसार, दूसरे फायदे की बात करें, तो सूरज उगने से ठीक पहले, जब आसमान में तारे चमकते हैं, तब उस समय पॉलुशन कम होता है और ऑक्सीजन लेवल भी प्योर होता है। ऐसे में नदी के किनारे या खुले आसमान के नीचे ठंडे पानी से नहाने से फेफड़ों को ताजी हवा मिलती है। इससे मेन्टल स्ट्रेस भी कम होता है।
चांदनी रात और पानी की क्वालिटी
शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा के बीच चंद्रमा धरती के बहुत पास होता है। ऐसे में आयुर्वेद के मुताबिक, रातभर चांद की किरणों के संपर्क में रहने से नदियों और सरोवरों के पानी में औषधीय गुण आ जाते हैं। इस पानी से स्नान करने पर स्किन इन्फेक्शन, एलर्जी, एसिडिटी और शरीर की थकान दूर होती है।
यह भी पढ़ें- मेंटल स्ट्रेस बन रहा है आपकी इम्यूनिटी का दुश्मन, जानें कैसे
ब्लड सर्कुलेशन और इम्यूनिटी होती है मजबूत
सुबह का ताजा ठंडा पानी शरीर पर पड़ते ही, नसें पहले सिकुड़ती हैं और फिर तेजी से फैलती हैं। इस वजह से जिससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। यही नहीं इससे शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
कार्तिक स्नान करते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी हेल्थ के लिहाज से सुबह ठंडे पानी से नहाना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- कार्तिक स्नान करने के लिए सुबह जल्दी तारों की छांव में और सूरज निकलने से पहले स्नान करना होता है।
- अगर आपके आसपास कोई नदी या तालाब नहीं है, तो घर पर ही गंगा जल मिलाकर ठंडे पानी से नहा सकती हैं।
- नहाते समय सबसे पहले पैरों को गिला करें, उसके बाद धीरे धीरे बाकी अंग पर पानी डालें।
यह भी पढ़ें- मास्क ही काफी नहीं, अंदर से बढ़ाएं इम्यूनिटी, ये नेचुरल बूस्टर्स हैं पॉल्यूशन का असली तोड़
pinterest/MaaOfAllblogs
निष्कर्ष: कार्तिक स्नान का हिन्दू धर्म में काफी महत्त्व है। यह परंपरा केवल रीति-रिवाज नहीं, बल्कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी छुपे हैं। इस लेख में ऊपर बताएं गए वैज्ञानिक फायदे शरीर के बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक सुबह तारों की छांव में उठकर ताजे पानी से नहाना अच्छी आदत है, जो शरीर में कई तरह के बदलाव करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।