पहले पीरियड्स में दर्द नहीं होता था, अब क्यों होने लगा? एक्सपर्ट से समझें

अगर आपको पीरियड्स में पहले दर्द नहीं होता था, लेकिन अचानक होने लगा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह नॉर्मल है या खतरे की घंटी, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Updated:- 2026-10-23, 20:20 IST
period pain why periods were not painful earlier but hurt now expert explains reasons

"पहले तो मुझे पीरियड में इतना तेज दर्द नहीं होता था...लेकिन अब तो क्रैम्प्स मानो जान निकाल लेते हैं, ऐसा क्यों होने लगा है?" अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यहां हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) से हुई बातचीत के आधार पर आपके सवाल का सही जवाब लेकर आए हैं। पीरियड साइकिल में अचानक किसी तरह का बदलाव सामान्य नहीं होता है, इसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। ऐसे में अगर आपको फ्लो, दर्द या मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ी अन्य किसी चीज में बदलाव नजर आए, तो इस पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको पीरियड में पहले दर्द नहीं होता था, लेकिन अचानक होने लगा है, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।

पहले पीरियड्स में दर्द नहीं होता था, अब क्यों होने लगा?

अगर आपको पहले बिना दर्द के पीरियड्स होते थे, लेकिन अब अचानक पीरियड्स में तेज दर्द होता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

1. हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं वजह

पीरियड्स के दौरान यूट्रस अपनी अंदरूनी परत को बाहर निकालने के लिए सिकुड़ता है। इसमें प्रोस्टाग्लैंडिन्स की अहम भूमिका होती है। इनका लेवल ज्यादा होने पर गर्भाशय में संकुचन तेज हो सकते हैं, जिससे पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। वक्त और उम्र के साथ होने वाले हार्मोन्स और पीरियड्स के पैटर्न में बदलाव के चलते पीरियड में दर्द होने लगता है। अगर दर्द पहले की तुलना में काफी ज्यादा हो गया है, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

2. एंडोमेट्रियोसिस भी हो सकता है कारण

अगर पीरियड्स के दौरान पहले हल्का दर्द होता था, लेकिन अब दर्द असहनीय होने लगा है, तो एंडोमेट्रियोसिस भी इसकी एक वजह हो सकती है। इस स्थिति में गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी सेल्स गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगती हैं। इससे पीरियड्स के दौरान तेज दर्द और पेल्विक पेन होता है।

can you drink tea coffee during periods is it safe

3. यूट्रस में फाइब्रॉएड

गर्भाशय में फाइब्रॉएड यानी गांठें होने पर कुछ महिलाओं को पीरियड्स में अधिक दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसे में अगर अचानक से पीरियड्स में तेज दर्द होने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर जरूरत के अनुसार पेल्विक जांच या अल्ट्रासाउंड की सलाह दे सकते हैं।

4. तनाव और लाइफस्टाइल भी हो सकता है जिम्मेदार

पीरियड्स में अचानक तेज दर्द होने के पीछे तनाव, नींद की कमी और रोजमर्रा के रूटीन में बदलाव भी जिम्मेदार हो सकता है। सही फिजिकल एक्टिविटी, मेडिटेशन, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार से कुछ महिलाओं को राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने से सच में क्रैम्प्स बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें

period cramps are serious

पीरियड्स के दर्द में डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर पीरियड्स का दर्द अचानक बढ़ गया है, हर महीने तेज दर्द की वजह से रूटीन के काम करने में भी मुश्किल होने लगी है, तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखना चाहिए। अगर दर्द के साथ हैवी ब्लीडिंग हो, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

FAQ
क्या पीरियड में तेज दर्द होना नॉर्मल है?
पीरियड के दौरान हल्का दर्द या ऐंठन होना सामान्य है, लेकिन बहुत तेज या असहनीय दर्द होना नॉर्मल नहीं है।
पीरियड के दर्द को कम करने के लिए क्या करें?
पीरियड के दर्द (क्रैम्प्स) को कम करने के लिए पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड से सिकाई करें, अदरक या अजवाइन की गर्म चाय पिएं। डॉक्टर की सलाह से आप पेनकिलर भी ले सकती हैं।
पीरियड कितनी उम्र में बंद हो जाता है?
महिलाओं में पीरियड्स हमेशा के लिए बंद होने की सामान्य उम्र 45 से 55 वर्ष के बीच होती है। इसे मेनोपॉज कहा जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।