अक्टूबर में मौसम का बदलता मिजाज बच्चों को कर सकता है बीमार, इन 5 परेशानियों से ऐसे करें बचाव

Kids Health Tips in Changing Season October: मौसम जब बदलता है, तो तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव होता है, जिस वजह से बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। इस दौरान वे वायरस, एलर्जी और पर्यावरण से जुड़ी अशुद्धियों के संपर्क में ज्यादा आते हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system) अभी विकसित हो रही होती है, इसलिए उन्हें इन बदलावों में ढलने में समय लगता है।
Max Health Care की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम बदलाव में सर्दी, जुकाम, फ्लू, एलर्जी और श्वसन संक्रमण (respiratory infections) बहुत आम हैं। मौसम और स्वास्थ्य के बीच के इस संबंध को समझकर माता-पिता बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।
बच्चों में होने वाली आम मौसमी बीमारियां
मौसम बदलने पर बच्चों को मेन रूप से पांच तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना ज्यादा करना पड़ता है। यह अक्सर हर किसी को हो जाती हैं।
सर्दी-जुकाम: यह बच्चों में सबसे आम बीमारियों में से एक है। इसके लक्षणों में बहती नाक, छींक आना, हल्की खांसी, गले में खराश शामिल होता हैं। मौसम के बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से श्वसन नली प्रभावित होती है, जिससे सर्दी के वायरस तेजी से फैलते हैं।
मौसमी फ्लू: यह सामान्य सर्दी-जुकाम की तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है और किसी भी उम्र के बच्चों को प्रभावित कर सकता है। तेज बुखार, बदन दर्द, थकान, ठंड लगना, सूखी खांसी और सिरदर्द इसके मेन लक्षण हैं।
मौसमी एलर्जी: मौसम के बदलने से बच्चों को हवा में धूल की वजह से एलर्जी हो जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है और बच्चा दिन भर परेशान रहता है।
गले में संक्रमण: बदलते मौसम से बच्चों में ठंडे-गरम की दिक्कतें होने लगती हैं। जिससे गले में खराश, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं: गलत खान-पान से पेट में संक्रमण हो जाता है। जिसकी वजह से पेट में दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
image credit-magnific
बदलते मौसम में बच्चों का ऐसे रखें ख्याल
बच्चों को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें। ऐसा करने से आपके बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे।
- बच्चों को मौसम के हिसाब से कपड़े पहनाएं। अगर शाम को मौसम ठंडा हो, तो डबल लेयर पहना दें।
- संक्रमण रोकने के लिए हाथ धोना बहुत जरूरी है। बच्चों को सिखाएं कि वे खाने से पहले, शौचालय जाने के बाद, और खांसने या छींकने के बाद साबुन से हाथ धोएं।
image credit- magnific
- मजबूत इम्युनिटी के लिए नींद पूरी होना भी जरूरी होता है। प्री-स्कूल के बच्चों को रोजाना 10-13 घंटे, स्कूली बच्चों को 9-12 घंटे और किशोरों को 8-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- बच्चों को इम्युनिटी के लिए ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स दें। इससे इम्युनिटी बुस्ट होती है।
- समय पर टीके लगवाने से बच्चों को गंभीर संक्रमणों और मौसमी फ्लू से सुरक्षा मिलती है।
- आउटडोर खेल, साइकिल चलाना और सैर जैसी गतिविधियां जरूरी हैं। इसके अलावा, शरीर को सक्रिय रखने और सामान्य कार्यप्रणाली के लिए बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाते रहें।
यह भी पढ़ें- सालों से फेफड़ों में चिपका कफ मक्खन की तरह पिघलेगा और खांसी की होगी छुट्टी, बस 1 टुकड़ा चबा लीजिए इस लकड़ी का टुकड़ा
यह भी पढ़ें- बच्चों की इम्युनिटी को बहुत बढ़ा सकते हैं ये 11 डाइट हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-magnific
- क्या मौसम बदलने पर बच्चों को एसी में रखना सुरक्षित है?
- हां, लेकिन तापमान बहुत ज्यादा कम (ठंडा) नहीं होना चाहिए।
- मौसमी संक्रमण से बचने के लिए बच्चों के आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
- बच्चों को खट्टे फल (संतरा, नींबू), हरी पत्तेदार सब्जियां, हल्दी वाला दूध और प्रोटीन से भरपूर चीजें देनी चाहिए ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो।
- बच्चे को फ्लू होने पर डॉक्टर के पास कब ले जाना चाहिए?
- अगर आपके बच्चे को 3 दिन से ज्यादा बुखार रहे, तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।