पीरियड्स के दौरान कभी Loose Motion तो कभी Constipation क्यों? समझें इसके पीछे की वजह

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होना आम है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि पीरियड्स के दिनों में या कई बार इससे कुछ दिन पहले (पीएमएस के दौरान) कभी बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है, तो कभी पेट ठीक से साफ नहीं होता? कुछ महिलाओं को लूज मोशन यानी दस्त की समस्या होती है, जबकि कुछ को कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। खान-पान में कोई बदलाव न होने पर भी इस समय महिलाओं को पाचन से जुड़ी दिक्कतें महसूस होती है। असल में ऐसा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण हो सकता है। आइए समझते हैं कि पीरियड्स के दौरान पाचन तंत्र पर क्या असर पड़ता है और इससे राहत पाने के लिए क्या किया जा सकता है। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।
1. पीरियड्स में लूज मोशन क्यों होते हैं?
पीरियड्स के दौरान लूज मोशन होने की एक प्रमुख वजह प्रोस्टाग्लैंडिंस है। ये हार्मोन जैसे यौगिक होते हैं और शरीर में नेचुरली बनते हैं। यह यूट्रस की मसल्स को संकुचन में मदद करते हैं। पीरियड क्रैम्प्स भी इन्हीं के कारण होता है। हालांकि, प्रोस्टाग्लैंडिंस का असर केवल यूट्रस तक सीमित नहीं रहता है। इनका प्रभाव आंतों पर भी पड़ सकता है। इससे कई बार बाउल मूवमेंट तेज होता है और कई बार महिलाओं का पेट खराब हो जाता है यानी लूज मोशन की दिक्कत हो सकती है।
2. पीरियड्स के दौरान कब्ज क्यों होती है?
पीरियड्स के आसपास होने वाले हार्मोनल बदलाव डाइजेशन पर असर डालता है। खासकर प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ने के कारण कुछ महिलाओं को पीएमएस और पीरियड्स के दौरान कब्ज हो जाती है। असल में यह हार्मोन कुछ महिलाओं में गट फंक्शन को धीमा कर सकता है, जिससे कब्ज हो सकती है।
पीरियड्स शुरू होने के आसपास प्रोजेस्टेरोन का स्तर गिरता है, इसलिए हर महिला में इसका असर एक जैसा नहीं होता। कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले कब्ज होती है, जबकि पीरियड्स शुरू होने के बाद पेट ठीक हो जाता है।
3. क्या लूज मोशन और कब्ज दोनों हो सकते हैं?
हां, ऐसा संभव है। कई बार कुछ महिलाओं को किसी महीने कब्ज तो किसी महीने लूज मोशन हो जाते हैं, तो कभी-कभी कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले कब्ज और पीरियड्स शुरू होने के बाद लूज मोशन की समस्या हो सकती है। हालांकि, हर बार इसका कारण केवल हार्मोनल बदलाव नहीं होता। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन संबंधी समस्या होने पर भी पीरियड्स के दौरान दस्त, कब्ज, पेट दर्द और ब्लोटिंग बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में गर्म पानी पीने से सच में कम होते हैं Cramps? जानें एक्सपर्ट की राय
4. पीरियड्स के दौरान डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से राहत कैसे पाएं?
पीरियड्स के दौरान डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से पूरी तरह छुटकारा पाना तो मुश्किल है। हालांकि, पाचन को बेहतर रखने के लिए कुछ आसान उपाय मददगार हो सकते हैं।
- पर्याप्त पानी पिएं- दस्त होने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में हाइड्रेशन का ध्यान रखें।
- फाइबर का संतुलित सेवन करें- फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं।
- फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें- पैदल चलने और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज पर ध्यान दें।
- खानपान पर ध्यान दें- बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन, कैफीन वाली चीजें या प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें
हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck
- पीरियड्स के दौरान लूज मोशन होने पर क्या करें?
- इस समय ज्यादा तेल, मिर्च-मसाले और फैटी फूड्स से दूर रहें। लूज मोशन होने पर डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर में खूब पानी, ओआरएस (ORS) का घोल या नारियल पानी पिएं।
- पीरियड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
- पीरियड के दौरान शरीर को ऊर्जा देने और दर्द व कमजोरी से राहत पाने के लिए पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन खाना चाहिए।
- पीरियड में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?
- पीरियड्स में कमजोरी और थकान दूर करने के लिए शरीर को आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। आयरन से भरपूर चीजें, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।