'Doomscrolling' से खराब हो रही है नींद? रात को सोने से पहले अपनाएं ये 2 डिजिटल हैक्स

भागदौड़ भरी जिंदगी में दिनभर कामकाज करने के बाद रात में थोड़ा आराम मिलता है। अक्सर लोग रात को सोने से पहले स्मार्टफोन का उपयोग जरूर करते हैं। लोग कुछ समय के लिए सोशल मीडिया या खबरें देखने के लिए फोन हाथ में लेते हैं, लेकिन कब घंटों बीत जाते हैं पता ही नहीं चलता। आजकल लोगों के बीच एक ट्रेंड खूब देखा जा रहा है - हम बात कर रहे हैं 'डूमस्क्रॉलिंग' की। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
डूमस्क्रॉलिंग क्या है और यह कैसे नुकसान पहुंचाती है?
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लगातार रील्स या नकारात्मक कंटेंट स्क्रॉल करते रहने की आदत को ही 'डूमस्क्रॉलिंग' कहा जाता है। यह न केवल इंसान के दिमाग को बेवजह के तनाव और एंग्जायटी से भर देता है, बल्कि इससे रातभर नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आप रातभर फोन पर कुछ न कुछ स्क्रॉल करती रहती हैं, तो इस आदत को कम करने के लिए आप 3 स्मार्ट डिजिटल हैक्स को अपना सकती हैं।

रात में डूमस्क्रॉलिंग से बचने के 2 प्रभावी डिजिटल हैक्स
रात को बिस्तर पर लेटकर फोन चलाना आपकी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकता है। ऐसे में नीचे बताए गए कुछ हैक्स को जरूर फॉलो करें -
1. 'ग्रेस्केल मोड' ऑन करें
जब हम स्मार्टफोन की स्क्रीन को लगातार देखते रहते हैं, तो दिमाग नई-नई चीजों को जानने के बारे में उलझा रहता है। इसकी वजह से आंखों पर गहरा असर पड़ता है और नींद गायब हो जाती है। ऐसा करने से दिनभर थकावट महसूस होती है और चेहरा भी डल दिखने लगता है।
इससे बचने के लिए आप रात को सोने से 1 घंटे पहले अपने फोन की डिस्प्ले सेटिंग में जाकर 'ग्रेस्केल मोड' यानी ब्लैक एंड व्हाइट मोड ऑन कर दें। जब स्क्रीन से अट्रैक्टिव कलर्स हट जाते हैं, तो फोन इस्तेमाल करने का मन खुद-ब-खुद कम हो जाता है और इंसान थोड़ी ही देर में फोन अलग रख देता है।
यह भी पढ़ें- आपका स्मार्टफोन जल्दी हैंग क्यों होता है? जानें फोन के 'कैश डेटा' को डिलीट करने का सबसे आसान और सेफ तरीका
2. 'नो-फोन जोन' बनाएं और अलार्म क्लॉक अपनाएं
कुछ लोग रातभर फोन चलाने के बाद सोते समय उसे बिल्कुल सिरहाने (तकिए के पास) रखकर सो जाते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है। अलार्म के लिए फोन पास रखने के बजाय एक पारंपरिक अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करें। अपने फोन को बिस्तर से कम से कम 6-7 फीट दूर या दूसरे कमरे में रखें। जब फोन आपकी पहुंच से दूर होगा, तो रात में अचानक नींद खुलने पर आप इसे बार-बार चेक करने से बचेंगी और बिना भटके सुकून की नींद ले पाएंगी।

यह भी पढ़ें- फोन के स्पीकर में जम गई है धूल? इन आसान ट्रिक्स से करें क्लीन...बिल्कुल क्लियर आएगी आवाज
रात में घंटों फोन स्क्रॉल करना अब एक आम आदत बनती जा रही है। देर रात तक रील्स या खबरें देखते रहना आपकी नींद और दिमागी शांति छीन सकता है। अपनी सेहत और अच्छी नींद के लिए आज से ही इन 3 आसान और व्यावहारिक डिजिटल हैक्स को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।