Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

इंटरनेट पर बीमारियों के लक्षण ढूंढ़ने की आदत कैसे बढ़ा रही है Stress? एक्सपर्ट से जानें

इंटरनेट पर बीमारियों के लक्षण खोजना बेवजह तनाव और घबराहट पैदा कर सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट इस लेख में बता रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है और हर लक्षण को गूगल करने से क्यों बचें?
Updated:- 2026-07-17, 16:31 IST
image

जैसे ही लोगों को सिर में या हाथ में दर्द होता नहीं कि वे तुरंत फोन उठाकर गूगल करने लगते हैं। इंटरनेट पर बीमारियों के लक्षण ढूंढ़ने की यह आदत आजकल आम हो चुकी है, जिसे मेडिकल भाषा में 'साइबरकॉन्ड्रिया'के नाम से जानते हैं। मामूली सर्दी-खांसी को भी गंभीर बीमारी मान लेना मानसिक सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन आपको पता होना चहिए कि हर छोटे लक्षण को सर्च करने की यह आदत फायदे की जगह नुकसान पहुंचा रही है। जी हां, यह आदत लोगों को बेवजह गंभीर मानसिक तनाव और एंग्जायटी यानी घबराहट की ओर धकेल रही है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

हम इंटरनेट पर बीमारियों के लक्षण क्यों सर्च करते हैं?

आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट पर जानकारी पाना बेहद आसान और फ्री हो गया है। जब भी शरीर में कोई नया लक्षण महसूस होता है, तो लोग तुरंत जानने और परेशानी को दूर करने के लिए गूगल की मदद लेते हैं। 

1 - 2026-07-17T155537.689

कई बार डॉक्टर के पास जाने के आलस या फीस से बचने के चक्कर में लोग खुद ही डायग्नोसिस करना बेहद ही आसान लगता है। ऐसे में तुरंत राहत पाने की यही चाहत धीरे-धीरे एक लत बन जाती है।

यह भी पढ़ें- करियर या परिवार... शादी के बाद जॉब छोड़ने का प्रेशर बढ़ा रहा है स्ट्रेस? ऐसे पाएं सॉल्यूशन

यह आदत कैसे बढ़ा रही है तनाव?

  • बता दें कि इंटरनेट पर जो जानकारी पाई जाती है वो अधूरी होने के साथ-साथ बेहद सामान्य भी है। जब आप किसी सामान्य लक्षण जैसे- सिरदर्द या थकान गूगल पर सर्च करते हैं, तो सर्च इंजन कई बार उसे किसी गंभीर या जानलेवा बीमारी से जोड़कर दिखा देता है, जिससे स्ट्रेस बढ़ता है।
  • यही कारण है ये सब पढ़कर व्यक्ति बिना वजह डर जाता है और उसका दिल तेजी से धड़कने लगता है।
  • यह डर आपके दिमाग में घर कर जाता है, जिससे स्ट्रेस का स्तर बढ़ जाता है।
  • यह स्थिति आपकी रोज की लाइफ, नींद और काम को बुरी तरह प्रभावित करने लगती है।

2 - 2026-07-17T155541.501

इससे खुद को कैसे बचाएं?

  • इसके लिए आपको अपनी डिजिटल आदतों से छुटकारा पाना होगा।
  • ऐसे में शरीर में कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत फोन उठाकर सर्च करने की आदत पर लगाम लगाएं।
  • खुद को यह समझाएं कि इंटरनेट पर लिखी हर बात आपके शरीर पर लागू नहीं होती।
  • सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए मेडिकल वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें या डॉक्टर से मिलें।

एक्सपर्ट की सलाह

इंटरनेट सिर्फ जानकारी दे सकता है, इलाज या सही डायग्नोसिस नहीं। हर व्यक्ति का शरीर और मेडिकल हिस्ट्री अलग होती है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को सलाह देते हैं कि अगर कोई लक्षण 2-3 दिनों से ज्यादा समय तक परेशान कर रहा है, तो डॉक्टर से मिलकर सही जांच करवाएं।

यह भी पढ़ें- हर कपल को पता होना चाहिए 20-Minute Rule, रिश्ते में बढ़ती दूरियों को कम करने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।