करियर या परिवार... शादी के बाद जॉब छोड़ने का प्रेशर बढ़ा रहा है स्ट्रेस? ऐसे पाएं सॉल्यूशन

शादी हमारे जीवन का वह खूबसूरत मोड़ है, जहां नई जिम्मेदारियां और कभी-कभी चुनौतियां भी आकर खड़ी हो जाती हैं। हालांकि, शादी के बाद करियर और परिवार के बीच किसी एक को चुनने का दबाव काफी बढ़ जाता है। यह स्ट्रेस का एक बड़ा कारण बन सकता है, जिससे न केवल उनका करियर प्रभावित होता है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी इसी कशमकश में हैं तो यह लेख आपके लिए है। हम यहां इस प्रेशर के कारणों के साथ-साथ इससे निपटने के तरीकों और एक्सपर्ट की सलाह के बारे में बताएंगे। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है दबाव?
भारतीय समाज की सोच इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। समाज का मानना है कि घर और परिवार की देखभाल की पहली जिम्मेदारी महिला की होती है।

ऐसे में शादी के बाद जब नई जिम्मेदारियां आती हैं, तो परिवार और समाज यह उम्मीद करते हैं कि महिला अपने करियर को पीछे छोड़कर घर संभालेगी। इससे अलग, जब पति या ससुराल वाले करियर को महत्व नहीं देते हैं या उन्हें लगता है कि वर्किंग वुमेन घर पर समय नहीं दे पाएगी, तो वे जॉब छोड़ने या कम काम करने के लिए प्रेशर डाल सकते हैं।
इस स्ट्रेस को कम कैसे करें?
- आप अपने पति से खुलकर और साफ बात करें। उन्हें अपने करियर गोल्स, फाइनेंस और पर्सनल सेटिस्फेक्शन के बारे में बताएं। उन्हें यह समझाएं कि नौकरी न केवल पैसे के लिए है बल्कि आपकी पहचान और खुशी के लिए भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- जब घर भी Safe नहीं लगता... महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर क्या पड़ता है असर?
- अपने ऑफिस के काम और घर की जिम्मेदारियों के लिए निश्चित समय तय करें। घर आने के बाद ऑफिस का काम न करें और ऑफिस में घर की चिंताओं को दूर रखें। यह आपको दोनों जगहों पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।

एक्सपर्ट की राय
तनावपूर्ण समय में अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप पर्याप्त नींद लें, केवल घर का खाना खाएं और व्यायाम करें। शौक पूरा करने के लिए समय निकालें, जो आपके मन को शांत कर सके।
यह भी पढ़ें- कमाना ही नहीं, पैसों को संभालना भी है जरूरी; युवा महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस के मायने
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।