हर कपल को पता होना चाहिए 20-Minute Rule, रिश्ते में बढ़ती दूरियों को कम करने का आसान तरीका

रिश्तों में प्यार-मोहब्बत के अलावा छोटी-मोटी नोक-झोंक होती रहती है। यह नोक झोक कब बहुत बड़ा रूप ले लेती है, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच भी छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं, तो इन झगड़ों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज इस लेख में हम आपको 20-मिनट रूल के बारे में बताएंगे। इस रूल को फॉलो करके आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।
क्या है यह '20-मिनट रूल'?
20-मिनट रूल का मतलब है, जब भी पार्टनर के साथ आपका झगड़ा या बहस हो, तो झगड़े के दौरान आप दोनों में से कोई एक लड़ाई को रोककर कम से कम 20 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं। इस 20 मिनट के ब्रेक को ही 20-मिनट रूल का नाम दिया जा रहा है। यह रूल अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वाइरल हो रहा है। इस रूल से झगड़ा ज्यादा लंबा नहीं जाता है और बात भी वहीं खत्म हो जाती है।

20-मिनट रूल के फायदे
झगड़े के दौरान 20 मिनट के लिए दूर हट जाना दिमाग को शांत रखता है और रिश्ते पर भी कोई बात नहीं आती है। इस रूल के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं; जैसे—
कड़वी बातों से बचाव
गुस्से में इंसान कुछ ऐसे शब्द बोल जाता है, जिनका उसे पूरी जिंदगी अफसोस होता है। ऐसे में अगर 20 मिनट का ब्रेक ले लिया जाए, तो कड़वी बातें बोलने और सुनने से बचा जा सकता है।
मामला नहीं खिंचता
20 मिनट का ब्रेक बात को ज्यादा नहीं खींचता है। इस रूल से मामला वहीं शांत हो जाता है, जिससे समस्या का समाधान मिलता है और रिश्ता भी मजबूत बनता है।
यह भी पढ़ें- नई शादी में पार्टनर संग तालमेल बिठाने में आ रही है दिक्कत? इन स्मार्ट सीक्रेट्स से संभालें रिश्ता
शांति से बात करने का मौका
20-मिनट रूल में आप ब्रेक के बाद 20 मिनट निकालकर अपने पार्टनर से शांति से बात भी कर सकती हैं। इससे मामला सुलझ सकता है और दोनों अपनी बात रख सकते हैं।

गलतफहमियां होती हैं दूर
इस रूल की मदद से पार्टनर की बात को समझने का मौका भी मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर रिश्ते में कोई मिसअंडरस्टैंडिंग होती भी है, तो उसे आसानी से सुलझाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- रिश्ता बराबरी का, फिर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से ज्यादा उम्मीदें क्यों रखी जाती हैं?
अगर आपका भी आए दिन अपने पार्टनर के साथ झगड़ा होता है, तो इस खास 20-मिनट रूल को अपनाकर आप भी अपने झगड़े को सुलझा सकती हैं और रिश्ते को मजबूत भी बना सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।