हल्दी वाले दूध से लेकर अदरक तक, दादी मां के ये 10 नुस्खे आज भी आते हैं बेहद काम

दादी मां के 10 घरेलू नुस्खे, जैसे हल्दी वाला दूध और अदरक, बचपन की यादें ताजा करते हुए कई परेशानियों में राहत दिलाते हैं। ये नुस्खे आज भी उतने ही कारगर हैं। यहां देखें लिस्ट।
Updated:- 2026-10-16, 17:43 IST
Dadi Maa Ke Gharelu Nuskhe

Dadi Maa Ke Gharelu Nuskhe: बचपन में जब मुझे हाथ पैरों में दर्द या खांसी होती थी, तो दादी अक्सर किचन में मौजूद चीजों से उपाय बताया करती थीं। कभी अदरक खाने को कहती थी, तो कभी हल्दी वाला दूध। उस समय ये बातें मुझे समझ नहीं आती थी, लेकिन इन्हें खाने से दर्द में आराम जरूर मिल जाता था। आइए जानते हैं हल्दी वाले दूध से लेकर अदरक तक  दादी के ऐसे 10 नुस्खों के बारे में, जो आज भी लोगों को काम आते हैं।

दादी मां के 10 पुराने नुस्खे

बचपन में ज्यादा चीजों की सुविधा न होने की वजह से दादी के नुस्खे ही ज्यादा काम आते थे। आइए जानते हैं उनके बारे में।

1. बेजान त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं बर्फ

चेहरे पर जब भी दाने निकलते थे या फिर त्वचा बेजान लगती थी, तो दादी बर्फ लगाने को बोलती थी। ठंडक से त्वचा की सतह की रक्त वाहिकाएं कुछ समय के लिए सिकुड़ सकती हैं, जिससे सूजन कम दिखाई देती है और ठंड की वजह से दाने भी बैठ जाया करते थे।

2. खाना खाने के बाद चबाएं लौंग

बचपन में दादी लौंग खाने को भी बोलती थी। यह मुंह को तरोताजा महसूस कराने में मदद करती है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं।

clove

image credit- magnific

3. तनाव महसूस हो तो लें यूकेलिप्टस की खुशबू

यूकेलिप्टस के तेल की तेज खुशबू ताजगी का एहसास कराती है। किसी पसंदीदा सुगंध के साथ कुछ देर शांत बैठना और धीरे-धीरे सांस लेना तनाव कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- चेहरे के ओपन पोर्स को ऐसे करें कम, 5 मिनट वाले ये नुस्खे आएंंगे काम

4. खांसी में शहद और काली मिर्च का इस्तेमाल

खांसी के दौरान गले में होने वाली खराश काफी परेशान करती है। जिसके लिए दादी गले पर शहद लगाने को कहती थी, क्योंकि शहद गीला होता है और यह एक परत बना लेता है, जिससे आराम मिलता है।

honey

image credit- magnific

5. सिरदर्द में माथे पर रखें ठंडी पट्टी

दादी के समय से सिरदर्द में ठंडी पट्टी रखने का चलन रहा है। ठंडक कुछ लोगों को आराम दे सकती है और दर्द को कम भी करती है। माइग्रेन के दौरान भी कुछ लोगों को ठंडी पट्टी से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- घंटों गरबा खेलने के बाद पैरों में हो रहा है दर्द? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

6. नींद नहीं आती तो पैरों की मालिश करें

सोने से पहले गुनगुने तेल से पैरों की हल्की मालिश करना काफी सुकून देता है। मालिश और आराम का माहौल शरीर को शांत करने में मदद कर सकते हैं। इससे नींद आने में आसानी होती है।

7. पेट फूलने पर पानी में नमक और नींबू मिलाकर पिएं

पेट फूलने या गैस की परेशानी में गुनगुने पानी में नमक और नींबू मिलाने से पेट की सूजन तुरंत गायब हो जाती है। नींबू में साइट्रिक एसिड और विटामिन-सी होता है, जो खाने को पचाता है।

8. गले में खराश हो तो अदरक खाएं

अदरक में जिंजरॉल जैसे जैव सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं। यह गले की खराश को ठीक करता है। जब भी बचपन में खराश होती थी, तो दादी अदरक चबाने को कहती थी।

9. एसिडिटी में सौंफ चबाने से मिल सकता है आराम

सौंफ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मुंह को ताजगी देती है और साथ ही पेट की अकड़न को भी कंट्रोल करती है। इसे खाने से एसिडिटी या सीने में जलन से राहत मिलती है।

saunf

image credit- magnific

10. जोड़ों के दर्द में हल्दी वाला दूध

रात में हल्दी वाला दूध पीने की सलाह आपने भी दादी से सुनी होगी। हल्दी के साथ काली मिर्च लेने पर उसमें मौजूद पिपेरिन करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ा देता है और दर्द से राहत दिलाता है।

ये सभी घरेलू उपाय रोजमर्रा की छोटी परेशानियों में आराम देने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए। हर व्यक्ति की त्वचा, पाचन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए कुछ भी ट्राई करने से पहले एक्सपर्ट से राय लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Ai

FAQ
क्या दादी मां के घरेलू नुस्खे हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित होते हैं?
नहीं, उम्र, एलर्जी, स्वास्थ्य और चल रही दवाओं के आधार पर किसी नुस्खे का असर अलग हो सकता है।
क्या घरेलू नुस्खे दवाओं की जगह ले सकते हैं?
नहीं, घरेलू उपाय कुछ लक्षणों में आराम दे सकते हैं, लेकिन बीमारी के इलाज के लिए जरूरी दवाओं का विकल्प नहीं हैं।
घरेलू नुस्खे अपनाने के बाद डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?
अगर परेशानी लगातार बनी रहे, बढ़ जाए या उसके साथ गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।