क्या बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाओं में Breast Cancer का खतरा ज्यादा होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

ब्रेस्ट कैंसर दुनिया भर में और भारत में महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। हर साल इसके न जाने कितने नए मामले सामने आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हर साल ब्रेस्ट कैंसर के 24 लाख से अधिक नए मामले सामने आते हैं। अगर इसके लक्षणों को शुरुआत में पकड़ लिया जाए, तो यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर से बचने और इसके शुरुआती लक्षणों को समझने के लिए Self Breast Examination बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिन्हें सही जवाबों को लेकर महिलाओं कंफ्यूज रहती हैं।
"क्या बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाओं में Breast Cancer का खतरा ज्यादा होता है?" यह भी ऐसा ही एक सवाल है। चलिए इसका सही जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Anitha Kunnaiah, Senior Consultant Obstetrician & Gynaecologist, Robotic & Laparoscopic Surgeon and Infertility Specialist, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रही हैं।
क्या बड़े ब्रेस्ट साइज की वजह से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा?
Dr. Anitha Kunnaiah का कहना है कि बड़े ब्रेस्ट होने का मतलब यह नहीं है कि किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा है। ब्रेस्ट साइज और कैंसर के खतरे पर हुई रिसर्च के नतीजे मिले-जुले रहे हैं और ब्रेस्ट साइज को कैंसर का कोई पक्का या अलग कारण नहीं माना जाता है। उम्र, परिवार का मेडिकल हिस्ट्री, जेनेटिक कारण, ब्रेस्ट की डेंसिटी और शरीर का वजन (खासकर मेनोपॉज के बाद) जैसे कारक कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
ब्रेस्ट साइज की वजह से क्या हो सकता है असर?
कभी-कभी बड़े ब्रेस्ट की वजह से गांठ या किसी दूसरे बदलाव का पता लगाना मुश्किल हो सकता है और इससे जांच या इमेजिंग के दौरान ट्यूमर का पता चलने में भी असर पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहना जरूरी है। हालांकि, यह मान लेना सही नहीं है कि ब्रेस्ट साइज की वजह से कैंसर होता है।
यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना
ब्रेस्ट में नजर आने वाले इन लक्षणों को नजर करें नजरअंदाज
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों पर ध्यान देने से आप ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत के वक्त ही इसका पता लगा सकती हैं।
- ब्रेस्ट में कोई गांठ दिखना
- असामान्य डिस्चार्ज
- निप्पल का अंदर होना या अन्य कोई बदलाव
- ब्रेस्ट की स्किन में लालिमा या खुजली
- ब्रेस्ट की त्वचा में गड्ढे पड़ना
डॉक्टर का कहना है कि महीने में कम से कम एक बार सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जरूर करें और इनमें से किसी भी लक्षण के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- रात में Bra पहनकर सोना सही या गलत? डॉक्टर से समझें क्या है ब्रेस्ट हेल्थ के लिए सही
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- ब्रेस्ट कैंसर कितनी उम्र में होता है?
- ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) होने का कोई एक निश्चित समय या उम्र नहीं होती, लेकिन यह 50 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा पाया जाता है।
- क्या ब्रेस्ट कैंसर में दर्द होता है?
- नहीं, शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) में आमतौर पर दर्द नहीं होता है।
- क्या ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट निकालना जरूरी है?
- नहीं, ब्रेस्ट कैंसर में हमेशा पूरा ब्रेस्ट (स्तन) निकालना जरूरी नहीं होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।