Fri Sep 25, 2026 | Updated 09:05 PM IST

रात में Bra पहनकर सोना जरूरी है या सिर्फ एक मिथ? डॉक्टर से समझें क्या है ब्रेस्ट हेल्थ के लिए सही

कई महिलाओं को लगता है कि सोते वक्त ब्रा पहनना जरूरी होता है। वहीं कई लड़कियां कम्फर्ट की वजह से रात को ब्रा उतारकर सोना पसंद करती हैं। रात में ब्रा पहनकर सोना जरूरी है या सिर्फ एक मिथ, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से समझते हैं।
Updated:- 2026-09-25, 18:47 IST
should women remove bra while sleeping myth or fact doctor explains breast health

सोते वक्त ब्रा पहननी चाहिए या नहीं, यह सवाल अक्सर महिलाओं के मन में आता है। इसके इंटरनेट पर आपको अलग-अलग जवाब और लोगों की अलग राय भी मिल जाएगी। ऐसे में इस सवाल को लेकर ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज ही रहती हैं। कई जगह आपने सुना होगा कि रात में ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है, तो कई लोग ऐसा भी कहते हैं कि अगर आप सोते वक्त ब्रा नहीं पहनती हैं, तो इसका असर ब्रेस्ट की शेप पर पड़ सकता है। चलिए आज डॉक्टर की सलाह से इन सारे कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं। रात में ब्रा पहनकर सोना जरूरी है या यह सिर्फ एक मिथ है और क्या इसकी वजह से ब्रेस्ट हेल्थ पर कोई असर होता है, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की और इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए या नहीं?

डॉक्टर सोनू का कहना है कि आप रात में ब्रा पहनकर सोना चाहती हैं या नहीं, यह पूरी तरह आपके कम्फर्ट पर निर्भर करता है।

  • कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि बिना ब्रा के सोने से ब्रेस्ट में खिंचाव महसूस होता है, वहीं अगर आप सपोर्टिव ब्रा पहनकर सोती हैं, तो इससे आराम मिलता है, ऐसे में वह ब्रा पहनकर सोना पसंद करती हैं।
  • वहीं कुछ महिलाओं को लगता है कि रात को बिना ब्रा के सोने से कम्फर्ट महसूस होता है और ब्रा की लाइन से होने वाले रैशेज या जलन नहीं होती है। ऐसे में आप अपनी मर्जी से इस बात का फैसला लें कि आप ब्रा पहनकर सोने में ज्यादा आराम महसूस कर रही हैं या इसे उतारकर सोने में। इसका ब्रेस्ट हेल्थ से कोई सीधा संबंध नहीं है।

should women remove bra while sleeping myth

रात को ब्रा न पहनकर सोने के फायदे

  • अगर आप रात को ब्रा पहनकर नहीं सोएंगी, तो इससे ब्रेस्ट के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और स्किन को भी सांस लेने का मौका मिल पाता है।
  • ब्रा पहनने की वजह से दिनभर ब्रेस्ट एरिया के आस-पास पसीना इकट्ठा हो जाता है। इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में ब्रा उतारकर सोना बेहतर रहेगा।

क्या ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट की शेप पर असर होता है?

एक्सपर्ट का कहना है कि सोते समय ब्रा पहनने से ब्रेस्ट की शेप या साइज पर कोई असर नहीं पड़ता है। कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि बिना ब्रा के सोने से ब्रेस्ट में ढीलापन आ जाता है या ब्रेस्ट नीचे लटकने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

should women remove bra while sleeping myth or fact

सोते वक्त कैसी ब्रा पहनें?

अगर आप रात में ब्रा पहनकर सोना पसंद करती हैं, तो हल्के मुलायम कपड़े की ब्रा पहनें। बहुत ज्यादा टाइट ब्रा न पहनें और सोते वक्त बिना वायर की ब्रा ही पहनें। कॉटन की लाइट ब्रा पहनना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें- कहीं आपकी Bra तो खराब नहीं कर रही आपका पाचन! डॉक्टर से समझें पूरी बात

यह है एक्सपर्ट की राय

should women remove bra while sleeping myth or fact doctor explains

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

FAQ
क्या बिना ब्रा के सोने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?
नहीं, रात में बिना ब्रा के सोने से ब्रेस्ट का साइज नहीं बढ़ता है। 
ब्रा न पहनने से क्या होता है?
ब्रा न पहनने से शरीर और ब्रेस्ट को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता, यह पूरी तरह से आपकी निजी पसंद पर निर्भर करता है। 
क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?
नहीं, अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का कोई संबंध नहीं है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।