Menopause Diary: क्या मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

मेनोपॉज के दौरान और इसके बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिसका असर उनकी सेहत पर भी होता है। अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि क्या मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।  
Updated:- 2026-11-16, 08:46 IST
breast cancer risk after menopause causes warning signs and expert advice

मेनोपॉज किसी भी महिला की जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव है, जहां उनके शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। मेनोपॉज के दौरान और इसके बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव का असर उनकी पूरी बॉडी पर होता है। मेनोपॉज में पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं औऱ एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन हार्मोव के लेवल में बदलाव आता है। इस समय पर हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, नींद न आना, वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर का खतर बढ़ने की बात भी आपने अक्सर सुनी होगी। क्या वाकई ऐसा होता है, क्या उम्र बढ़ने के साथ और पीरियड्स बंद होने के बाद ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

क्या मेनोपॉज के बाद बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा?

डॉक्टर सोनू का कहना है कि मेनोपॉज को ब्रेस्ट कैंसर का कारण कहना गलत है, लेकिन यह बात पूरी तरह सही है कि उम्र बढ़ने के साथ ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ता है। मेनोपॉज ज्यादातर महिलाओं को 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है। यह बदलाव उस उम्र में आता है जब ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ने लगता है इसलिए अक्सर इन दोनों बातों को जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें बढ़ती उम्र, परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास, कुछ जेनेटिक बदलाव, मोटापा और लंबे समय तक कुछ हार्मोनल थेरेपी लेना शामिल हैं, इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि मेनोपॉज के बाद हर महिला को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है।

breast cancer in women under 40 risk factors early signs

मेनोपॉज के बाद इन महिलाओं को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम दूसरी महिलाओं की तुलना में अधिक हो सकता है। ऐसे में इन्हें मेनोपॉज के बाद ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है।

  • अगर आपके परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा है, जो जोखिम बढ़ जाता है।
  • मेनोपॉज के बाद शरीर में फैट टिश्यू एस्ट्रोजन बनाने का एक स्रोत बन जाता है। अधिक वजन और मोटापा ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
  • जिन महिलाओं को 55 वर्ष के बाद मेनोपॉज होता है, उनमें एस्ट्रोजन ज्यादा समय तक रहता है, ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

breast hygiene tips for women by expert

यह भी पढ़ें- UTI After Menopause: मेनोपॉज के बाद बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों होता है? एक्सपर्ट से समझें पूरी बात

मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

मेनोपॉज के बाद अगर आपको ब्रेस्ट में कोई असामान्य बदलाव दिखाई देता है, तो उसे उम्र का असर समझकर नजरअंदाज न करें। इन संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है-

  • ब्रेस्ट या अंडरआर्म में गांठ महसूस होना।
  • ब्रेस्ट के आकार या बनावट में अचानक बदलाव आना।
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना।
  • निप्पल से बिना दबाए खून या असामान्य डिस्चार्ज होना।
  • ब्रेस्ट की त्वचा पर गड्ढे, लालिमा या संतरे के छिलके जैसी बनावट दिखना।
  • ब्रेस्ट में लगातार दर्द या असहजता महसूस होना।

ध्यान रखें कि ब्रेस्ट में होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी भी नए या असामान्य बदलाव की जांच डॉक्टर से जरूर करवानी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में खुद से ही परेशान क्यों रहने लगती हैं महिलाएं? समझें मूड और हार्मोन्स का कनेक्शन


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstck

FAQ
क्या मेनोपॉज के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?
हां, ब्रेस्ट कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। हालांकि, 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में इसका जोखिम अधिक होता है।
मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर से बचाव कैसे करें?
वजन को बढ़ने न दें, नियमित एक्सरसाइज करें, शराब से दूरी बनाएं, हेल्दी डाइट लें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार मैमोग्राफी करवाएं ताकि ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम हो सके।
क्या मेनोपॉज के बाद महिलाओं को मैमोग्राफी करवानी चाहिए?
हां, उम्र और रिस्क फैक्टर के हिसाब से 1-2 साल में मैमोग्राफी करवाना जरूरी हो सकता है। यह जांच ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद करती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।