Tue Sep 15, 2026 | Updated 07:11 PM IST

कौन हैं Sandhya Devanathan जिन्हें मेटा ने बनाया इंडिया हेड?

संध्या देवनाथन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-18, 10:37 IST
who is sandhya devanathan

फेसबुक और गूगल जैसे कपंनी को ज्वाइन करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर संध्या देवनाथन (Sandhya Devanathan) की जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने संध्या देवनाथन (Sandhya Devanathan) को मेटा इंडिया का हेड नियुक्त किया है। चलिए जानते हैं संध्या देवनाथन के बारे में।

कौन हैं Sandhya Devanathan

meta head sandhya devnathan

  • मेटा कंपनी द्वारा संध्या देवनाथन को इंडिया का हेड बनाया गया है। उन्होंने आंध्र यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की है। इसके साथ-साथ उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल से कोर्स भी किया हुआ है।
  • ऐसा नहीं है कि संध्या पहली बार फेसबुक से जुड़ी हैं। वो 2016 से मेटा के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कंपनी के लिए सिंगापुर और वियतनाम में बिजनेस बढ़ाने के लिए भी काम किया हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः HZ Exclusive: कभी मैला उठाती थीं ऊषा चौमर, जानें कैसे जीता पद्मश्री अवार्ड

कब से संभालेंगी पद

संध्या इंडिया हेड के पद पर इस साल से नहीं बल्कि जनवरी 2023 से काम करना शुरू करेंगी। मेटा के अलावा वो और भी कई बड़ी कंपनियों में बड़े-बड़े पदों पर काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह मेटा के साथ गेमिंग इंडस्ट्री प्ले फॉरवर्ड की ग्लोबल लीडर के रूप में काम कर रही हैं।

पहले कौन संभाल रहा था पद

इससे पहले इस बद को अजीत मोहन संभाल रहे थे। उन्हीं के पद को अगले साल से संध्या देवनाथन संभालने वाली हैं। संध्या को गेमिंग का एक्सपर्ट माना जाता है।

इसे भी पढ़ेंःमिलिए मलीशा खारवा से जिन्हें कहा जाता है स्लम प्रिंसेस ऑफ इंडिया

महिलाएं भी कर सकती हैं लीड

कुछ सालों पहले तक महिलाओं को बड़े पद तक पहुंचने में तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन धीरे-धीरे बदलाव नजर आ रहा है। संध्या देवनाथन का मेटा में बड़े पद पर नियुक्त होना साफ दिखाता है कि किसी पद को संभालने के लिए ज्ञान और कौशल की जरूरत होती है जो महिलाओं के पास भी है।

आपको संध्या देवनाथन के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran, Facebook/Meta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।